भारत बंद: बसें बंद नहीं हुईं तो NSUI ने यहां बीच सड़क ड्राइवरों को रोका, उनकी चाभियां लेकर भागे

अहमदाबाद। केंद्र सरकार के 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ 13 दिन से प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों का आज 'भारत बंद' है। इस बंद का असर गुजरात में भी खूब दिख रहा है। यहां खास तौर पर कांग्रेस पार्टी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन हो रहा है। सबसे बड़े शहर अहमदाबाद की बात की जाए तो एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने चलती बसों को रुकवाने की कोशिश की। कुछ कार्यकर्ता तो बीआरटीएस बस के ड्राइवर से चाभी छीन भी ले गए। इससे बस में सवार यात्रियों को बड़ी परेशानी हुई। बताया जा रहा है कि इसी तरह 3 बीआरटीएस बसें रोकीं गईं और ड्राइवरों को डरा-धमकाकर उनसे चाभी छीनी गईं। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बस सेवा फिर से शुरू कराई।

Recommended Video

    Bharat Bandh: देशभर में किसानों के इस आंदोलन का कैसा रहा असर ? | वनइंडिया हिंदी
    Farmers, bharat bandh gujarat news: NSUI Activists Stopped buses in ahmedabad city

    हालांकि, शहर के कई स्थानों पर जबरदस्त पुलिस बंदोबस्त के चलते कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बंद के प्रयास कारगर नहीं रहे। कई स्थानों पर पुलिस ने बड़ी गिरफ्तारी कीं। करीब 40 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्त में लिया गया। कुछ इलाकों में कार्यकर्ताओं के साथ नेताओं को भी अरेस्ट कर लिया गया। वहीं, अहमदाबाद शहर से दूर-दराज के शहरों में आज बड़े-बड़े मार्गों पर टायर भी जलाए गए। गुजरात के विभिन्न जिलों में चक्काजाम करने की कोशिश की गई। मसलन, वडोदरा नेशनल हाईवे, साणंद और भरूच-दहेज हाईवे पर प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए। इस दरम्यान वडोदरा शहर में प्रदर्शन कर रहे करीब 100 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पकड़ा गया।

    वहीं, दहेज की पूर्व कांग्रेस विधायक कामिनी बानी और विपक्ष के नेता परेश धानाणी को भी अरेस्ट कर लिया गया। कामिनी को पुलिस अपनी गाड़ी से थाने ले गई। इस दौरान काफी प्रदर्शनकारियों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की, वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें रोक लिया। खबर यह भी मिली है कि, पूर्व विधायक जीएम डामोर घर में नजरबंद किए गए हैं। उनकी फोटो भी सामने आई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+