अहमदाबाद में 97 सिपाही कोरोना से संक्रमित, 500 के परिवार क्वारंटाइन में, जानें कितने हुए ठीक

अहमदाबाद। कोरोना वायरस अहमदाबाद में पुलिसकर्मियों पर भी कहर बरपा रहा है। यहां अब तक 97 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से अधिकतर पुलिसक​र्मी ऐसे हैं, जो सड़क पर व्यवस्था संभालते हैं और अस्पतालों में या उनके निकट ड्यूटी करते हैं। सरकार की ओर से बताया गया कि, एसआरपी, होमगार्ड और टीआरबी के जवानों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें 36 स्थानीय और 61 टीआरबी और होम गार्ड के जवान शामिल हैं। हालांकि, एक दर्जन से ज्यादा सिपाहियों ने कोरोना को मात भी दे दी है।

अहमदाबाद में कुल सं​क्रमितों की संख्या ढाई हजार पार

अहमदाबाद में कुल सं​क्रमितों की संख्या ढाई हजार पार

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में अब तक संक्रमण के ढाई हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। यहां कोरोना पॉजीटिव पुलिसकर्मियों की संख्या सैकड़ा तक पहुंचती दिख रही है। दूसरी ओर पुलिसकर्मी 14 ऐसे भी हैं, जो कोरेाना से मुक्त हो चुके हैं। ठीक हुए पुलिसकर्मियों के ड्यूटी पर लौटने पर लोग उनका स्वागत कर रहे हैं।

14 पुलिसकर्मियों ने दी कोरोना वायरस को मात

14 पुलिसकर्मियों ने दी कोरोना वायरस को मात

शहर के दरियापुर पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी किस्मत सिंह राठौर कोरोना से मुक्त होकर घर लौटे हैं। उसके बाद जब वे ड्यूटी पर आए, तो लोगों ने उनका स्वागत किया। किस्मत सिंह ने कहा कि, हम हमेशा फर्ज अदा करते रहेंगे।

500 पुलिसकर्मियों के परिवार क्वारंटाइन में

500 पुलिसकर्मियों के परिवार क्वारंटाइन में

यहां फिलहाल 500 पुलिसकर्मियों के परिवार क्वारंटाइन में हैं। सरकार की ओर से उन्हें फोन पर एसओएस सिस्टम दिया गया है। जिसके जरिए, वे जब चाहें, कोई मदद मांग सकते हैं। तुरंत सहायता दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+