Delhi-NCR के बाद अब अहमदाबाद के 7 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली
दिल्ली-एनसीआर के बाद अब गुजरात के अहमदाबाद में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अहमदाबाद के 7 स्कूलों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। धमकी मिलने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
गौर करने वाली बात है कि दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में दर्जनों स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद स्कूलों को बंद कर दिया गया था और बच्चों को आनन-फानन में घर भेज दिया गया था।

इन स्कूलों को मिली धमकी
अहमदाबाद के डीपीएस बोपल, आनंद निकेतन बोपल, एशिया इंग्लिश स्कूल वस्त्रपुर, कैलोरेक्स स्कूल घाटलोडिया, न्यू नोबल स्कूल व्यासवाडी नरोदा, ओएनजीसी केंद्रीय विद्यालय चांदखेड़ा, अमृता विद्यालय घाटलोडिया
अहमदाबाद के स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले मिली है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम इस धमकीभरे ईमेल के बाद सक्रिय हो गई है और मामले की जांच में जुट गई ङै।
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के डीसीपी अजित राजियान ने कहा कि यह मेल एक बाहरी सर्वर से आया है। मेल में कहा गया है कि जो लोग नहीं मानेंगे उनके खिलाफ हम सख्त कार्रवाई करेंगे और उन्हें उड़ा देंगे। साथ ही एक और संदेश भेजा गया है कि अफवाहों से पुलिस सावधान रहे।
डीजीपी ने बताया कि आज सुबह 7-8 स्कूलों को मेल आया है। जिसमे कहा या है कि जो लोग इसपर विश्वास नहीं करेंगे उन्हें बम से उड़ा देंगे। मेल की जांच शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications