मोदी के बिन बुलाये मेहमान बने केजरीवाल, रास्‍ते में रोंका गया

Arvind Kejriwal's convoy stopped in Gandhinagar
गांधीनगर। आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए गांधीनगर स्थित उनके आफिस जा रहे हैं। जिसके पांच किलोमीटर पहले ही केजरीवाल को रोंक लिया गया। खास बात है कि केजरीवाल ने मोदी से मिलने के लिए वक्‍त भी नहीं मांगा है। इस दौरान मोदी के आफिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

गौर हो कि केजरीवाल चार दिवसीय गुजरात के दौरे पर हैं, जिसमें वह मोदी के विकास दावों की जांच कर रहे हैं। केजरीवाल ने उन सभी मुद्दों पर सवाल उठाये, जिन्‍हें उप‍लब्धि के रूप में मोदी अपने भाषण में दोहराते हैं। केजरीवाल ने आज मीडिया के सामने सोलह सवाल रखे। जिसमें कृषि, बिजली, स्‍कूलों की स्‍थिति और राज्‍य के लघु उद्योगों पर सवाल उठाये।

केजरीवाल के सवाल इस प्रकार हैं-

1. केजरीवाल ने मोदी से सवाल पूछा कि अगर आप प्रधानमंत्री बनते हैं तो गैस के दाम बढ़ाएंगे या नहीं क्‍योंकि आपने गैस के दाम प्रति यूनिट 16 डॉलर करने का वादा किया है।

2. गुजरात में पिछले दस सालों में दो तिहाई लघु उद्योग बंद हो चुके हैं।

3. गुजरात में सोलर एनर्जी की कीमत बिना टेंडरिंग के 16 रूपये प्रति यूनिट क्‍यों है, जबकि मध्‍य प्रदेश में इसका दाम आठ रूपये है।

4. आप अपनी रैलियों में कृषि की विकास दर 11 फीसदी बताते हैं, जबकि सच तो यह है कि गुजरात में उत्‍पादन कम होता जा रहा है।

5. गुजरात में गावों, शहरों में भ्रष्‍टाचार है।

6. आपने अपने मंत्रिमंडल में खनन घोटाले के आरोपी बाबू भाई बोखारिया को क्‍यों शामिल किया है।

7. आपके मंत्रिमंडल में अंबानी परिवार के सौरव पटेल को मंत्री का पद क्‍यों दिया गया है।

8. गुजरात के युवाओं को 5300 रूपये मासिक वेतन देकर काम पर रख उनका शोषण किया जा रहा है।

9. गुजरात के प्राइमरी स्‍कूलों में कहीं कहीं 600 बच्‍चों पर एक टीचर और एक प्रेंसिपल है।

10. आप कहते हैं कि आपके गुजरात में हर घर में बिजली है, लेकिन अभी 4 लाख किसानों ने बिजली के लिए अप्‍लाई किया था।

11. आपने पंजाब में रैली के दौरान वादा किया था कि आप कच्‍छ के सिखों की जमीन नहीं लेंगे लेकिन आपने अपना वादा पूरा नहीं किया।

12. आप गुजरात के गांव गांव में पानी होने की बात करते हैं, लेकिन कच्‍छ के लोगों के पास पानी नहीं है।

13. किसानों को उनकी लागत से कम पर अनाज बेंचना पड़ रहा है, इसलिए किसान आत्‍महत्‍या कर रहे हैं।

14. सरकारी अस्‍पतालों में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं अच्‍छी नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+