पत्नी को ताले में बंद करके रात को प्रेमिका के पास गया पति, पत्नी ने दोनों को रंगरेली मनाते यूं पकड़ा रंगे हाथ

अहमदाबाद। दो बेटियां का बाप अपनी सहकर्मी को दिल दे बैठा। पत्नी को प्रताड़ित कर उसके साथ इश्क लड़ाने लगा। हद तो तब हो गई जब वह आधी रात को पत्नी के सो जाने के बाद घर के ताला लगाकर प्रेमिका से मिलने जा पहुंचा। पत्नी को भनक लगी तो उसने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। प्यार और अवैध संबंधों का यह मामला गुजरात के अहमदाबाद जिले के मणिनगर पुलिस थाना इलाके का है। पत्नी की रिपोर्ट पर मणिनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ahmedabad wife caught her husband with girlfriend

आरोपी महेश (काल्पनिक नाम) मूलरूप से रायपुर का रहने वाला है। यहां पर एक क्लब में बतौर मैनेजर काम कर रहा है। क्लब की सहकर्मी महिला पायल (काल्पनिक नाम) के साथ महेश का प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार की रात को वह अपनी पत्नी और बेटियों के सो जाने के बाद घर के बाहर से ताला लगाकर प्रेमिका से मिलने मणिनगर उसके घर चला गया।

पत्नी गीता (काल्पनिक नाम) की आंख खुली और पति को गायब देख वह पति को ढूंढ़ने के लिए घर के दरवाजे की तरफ गई। दरवाजा बाहर से बंद मिला तो पत्नी के पूरा माजरा समझ आ गया, क्योंकि महेश के व्यवहार की वजह से उसे कई दिन से उसके सहकर्मी के ​महिला के साथ रिश्ते पर शक था।

ahmedabad wife caught her husband with girlfriend

पति के जाने के बाद गीता ने शोक मचाकर पड़ोसियों को जगाया और उन्हें घर की खिड़की से चाबी देकर दरवाजा खुलवाया। फिर वह अपने भतीजे को साथ लेकर पति की प्रेमिका के घर पहुंचा और पति को उसके साथ रंगरैलियां मनाते रंगे हाथ पकड़ लिया।

मणिनगर पुलिस स्टेशन में पति के खिलाफ रिपोर्ट देकर उसने बताया कि उनकी शादी 16 साल पहले हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं। पिछले 11 साल से पति नीलेश छोटी-छोटी बातों पर नाराज होकर नीता से मारपीट करता और उसे शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना देता रहता था। नीलेश का उसकी सहकर्मी से प्यार हो गया। वह पत्नी की उपस्थिति में ही प्रेमिका को घर पर भी लाता था। पुलिस ने पत्नी की रिपोर्ट पर पति व प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+