अहमदाबाद में अवैध तरीके से चल रहे थर्माकोल गोदाम में लगी आग, अंदर फंसे 16 छात्रों को बचाया
Gujarat News, गांधीनगर। गुजरात में अहमदाबाद के जीवराज पार्क स्थित कॉम्प्लेक्स का गोदाम आग लगने की वजह से हादसे का शिकार हो गया। गोदाम वाले परिसर में मौजूद ट्यूशन के स्टूडेंट्स इस आग की जद में आ गए। शोर-शराबे के बीच पहुंची फायर ब्रिगेड और फायर फाइटर्स ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गया और इस हादसे की वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, आग सुबह थर्माकोल गोदाम में लगी। भारी हवाओं के कारण इस परिसर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यह गोदाम अवैध रूप से इस्तेमाल में लाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस गोदाम को बंद करने के लिए पहले ही नोटिस दिया हुआ था। मगर फिर भी मालिक अपना काम कर रहे थे।

आग गोदाम की दूसरी मंजिल पर लगी थी, जिसके पास ही में ट्यूशन क्लास चल रही थी। शोर-शराबे को सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ वहां पहुंची और कुछ बच्चों को बाहर निकाला। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की छह टीमें भी पहुंच गईं। इस तरह आग पर काबू पाया जा सका। तीन एम्बुलेंस भी आईं। हालांकि, आग की वजह से कुछ मिलकत को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications