31 साल की फिटनेस ट्रेनर ने 7वीं मंजिल से कूदकर जान दी, गुजरात पुलिस पड़ताल में जुटी

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद शहर के चांदखेड़ा क्षेत्र के त्रागल रोड इलाके में एक दुखद घटना हुई है। यहां एक युवती ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। वह 31 साल की थी। वह एक फिटनेस ट्रेनर थी। पुलिस ने बताया कि, युवती का नाम प्रियंका परमार था। वह उपवन फ्लैट में रहती थी। उसने आत्महत्या क्‍यों की, इसकी वजह पता की जाएगी।

Ahmedabad Gujarat

स्‍थानीय लोगों के मुताबिक, प्रियंका शहर के चांदखेड़ा क्षेत्र के त्रागल रोड स्थित उपवन फ्लैट में अपनी मां और बहनों के साथ रह रही थी और फिटनेस ट्रेनर के तौर पर काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि, उसे कुछ शारीरिक परेशानी भी थी, और उसकी शादी नहीं हो रही थी। उसके करीबियों ने बताया कि, प्रियंका भी विदेश जाना चाहती थी। हालांकि, किसी को भी नहीं लगता था कि, वह आत्महत्या जैसा कदम उठा सकती है। बहरहाल, उसकी मौत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ahmedabad Gujarat

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, लड़की का शव पोस्‍टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। जहां जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इसके अलावा उस संबंध में अलग-अलग लोगों और परिवार के सदस्यों के बयान लिए जाएंगे। उन्‍होंने मीडिया को ब्रीफिंग देते हुए कहा कि, 31 वर्षीय प्रियंका त्रागद रोड के उपवन रेजीडेंसी की सातवीं मंजिल पर रहती थी। जब उसकी मौत हुई, वो घटना सुबह करीब सात बजे की है।
एक बुजुर्ग ने कहा कि, लड़की के परिवार में उसकी मां और बहनें हैं। उसकी मौत की वजह जानने की कोशिश की जा रही है। परिजनों के लिए यह बहुत दुख की बात है कि, प्रियंका ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+