प्रेमी के कहने पर अकाउंटेंट युवती को 24 लाख रु. ट्रांसफर करना पड़ा महंगा, भेज दी गई जेल में

अहमदाबाद. अहमदाबाद शहर की एक युवती जो कि, सीटीएम में स्थित एक कंपनी में बतौर अकाउंटेंट काम करती थी, वो कुछ ऐसा कर बैठी कि जेल जाना पड़ गया। दरअसल, अपने प्रेमी के कहने पर उसके बैंक खाते में कंपनी के खाते से युवती ने 24 लाख रु. ट्रांसफर कर दिए। पता चलने पर कंपनी के मालिक ने शिकायत दर्ज करा दी। जिसके बाद साइबर क्राइम ब्रांच व पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

Accountant girl caught by ahmedabad police for Money transfer

उक्त युवती और उसके प्रेमी सहित कुल पांच आरोपियों को पुलिस ने जाकर पकड़ लिया। उसके बाद जेल में डाल दिया। एक अधिकारी ने बताया कि, आरोपितों में अकाउंटेंट युवती कलश शाह, उसका प्रेमी सुरेश शाह, इसके अलावा मुकेश शाह, विशाखा शाह, मोबोनाबेन शाह शामिल हैं। इन पकड़े गए आरोपियों में कलश शाह ही प्रमुख गुनहगार है। जांच में सामने आया कि सुरेश शाह ने कलश शाह से मदद ली थी।

Accountant girl caught by ahmedabad police for Money transfer

कलश शाह सीटीएम में स्थित एक कंपनी में अकाउंटेट के रूप में काम करती है, उसे सुरेश शाह ने उसके व उसके परिचितों का बैंक अकाउंट दिया था। फिर 24 लाख 72 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। बाद में पता चलने पर कंपनी के मालिक किरीट कुलबारिया ने साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराई। जांच के आधार पर साइबर सेल ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

Accountant girl caught by ahmedabad police for Money transfer
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+