Vishwa Vasnawala: ये हैं शतरंज ओलंपियाड में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली गुजराती खिलाड़ी

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद की विश्वा वासनावाला (Vishwa Vasnawala) शतरंज की मंझी हुई खिलाड़ी हैं। वह अब शतरंज ओलंपियाड के लिए खेलेंगी। उन्‍हें भारत की तीसरी महिला शतरंज टीम में शामिल किया गया है। इसी के साथ विश्वा शतरंज ओलंपियाड में भाग लेने वाली गुजरात की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। वह अंतर्राष्ट्रीय चेस-मास्टर कही जाने लगी हैं।

गुजरात की शतरंजबाज विश्वा वासनावाला

गुजरात की शतरंजबाज विश्वा वासनावाला

विश्वा वासनावाला ने बताया कि, शतरंज ओलंपियाड का आयोजन 28 जुलाई से तमिलनाडु में चेन्नई के पास महाबलीपुरम में होना है। दुनियाभर की 350 टीमों के 1700 से ज्यादा खिलाड़ी शतरंज ओलंपियाड में हिस्सा लेंगे। भारत की ओर से महिला प्रतियोगिता में तीन टीमों को मैदान में उतारा जाएगा। इसके लिए विश्वा को तीसरी टीम में चुना गया है।

सर्बिया में चल रहे टूर्नामेंट में ले रहीं हिस्सा

सर्बिया में चल रहे टूर्नामेंट में ले रहीं हिस्सा

बहरहाल, विश्वा वासनावाला सर्बिया में चल रहे टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। वह ऐसी युवती हैं, जिन्‍होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। एक शानदार शतरंज खिलाड़ी बनाने तक उनकी मां शीतलबेन का व‍िशेष योगदान रहा। पिता हितेशभाई भी उनकी तमाम दिक्‍कतें दूर करते रहे हैं। बताया जाता है कि, विश्वा की शतरंज यात्रा कांकरिया में निगम के शतरंज केंद्र में गुजरात के पहले अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी नीरव राजसुबा अगुवाई में शुरु हुई। वह उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले गए।

प्रारंभिक पढ़ाई के साथ बुलंदियों पर पहुंचीं

प्रारंभिक पढ़ाई के साथ बुलंदियों पर पहुंचीं

विश्वा वासनावाला के एक करीबी के मुताबिक, इन दिनों विश्वा को यूक्रेन के एलेक्जेंडर गोलोसापोव द्वारा मेंटर किया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि, वह अभी 12वीं साइंस स्ट्रीम की पढ़ाई कर रही हैं। उनका नाम गुजरात की साखित योजना के स्पोर्ट्स अथॉरिटी में भी शामिल है। गुजरात राज्य शतरंज संघ के कार्यकारी सदस्य अजय पटेल के साथ राकेश शाह और भावेश पटेल ने विश्वा की हालिया उपलब्‍धि पर बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+