अवैध संबंध को छिपाने के लिए महिला ने अपने डेढ़ महीने के बच्चे को गला घोंटकर मारा, पकड़ी गई

अहमदाबाद। गुजरात में एक 30 वर्षीय महिला ने अपने अवैध संबंध को छिपाने के लिए डेढ़ महीने के बच्चे की हत्या कर दी। बच्चे की लाश को उसने नहर में फेंक दिया और सामान्य जिंदगी जीने लगी। वहीं, यह मामला किसी तरह पुलिस की जानकारी में आ गया। पुलिस ने पता किया कि आशा राठौड़ नामक महिला की 2009 में शादी हुई थी और उसके दो बच्चे थे। वह अपने पति से अदालत में केस लड़ रही थी। दोनों 2015 से अलग रह रहे थे।

आशा को बच्चा हुआ तो वह डर गई थी

आशा को बच्चा हुआ तो वह डर गई थी

कैथल पुलिस स्टेशन के अधिकारी डीके रॉल ने बताया कि, पति से अलग रह रही महिला के किसी अन्य पुरुष के साथ नाजायज संबंध स्थापित हो गए थे। जब नाडियाद नागरिक अस्पताल में आशा को बच्चा हुआ तो वह डर गई थी। बच्चे की हत्या कर दी गई। फिर, जब पुलिस उसे ढूंढते हुए आशा के कमरे पर पहुंची तो वह सकपका गई।

कड़ी पूछताछ में उसने कुबूला

कड़ी पूछताछ में उसने कुबूला

कड़ी पूछताछ में उसने कुबूला कि बच्चे को उसी ने मारा। बच्चे की हत्या के पीछे की वजह बताते हुए उसने कहा कि शिशु का जन्म एक ऐसे रिश्ते से हुआ था, जिसका किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध था। लोकलाज और परिजनों के भय से मैंने बच्चे को गला घोंटकर मार दिया। उसके बाद उसके मृत शरीर को नहर में फेंक दिया था।"

गिरफ्तार कर लिया गया

गिरफ्तार कर लिया गया

अधिकारी ने आगे बताया कि पहले आशा ने हमें झूठ कहा था। वह यह नहीं बता रही थी कि बच्चा कहां गया। वह कह रही थी कि वह एक अस्पताल में रह गया था। हालांकि, कड़ी पूछताछ के बाद उसने कबूल कर लिया। आशा के कुबूल किए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

शव 23 मई को बरामद किया गया था

शव 23 मई को बरामद किया गया था

बकौल डीके राव, "हमने इलाके के कई अस्पतालों में जांच-पड़ताल की थी। साथ-साथ क्षेत्र में नागरिक निकायों के बर्थ-रजिस्टरों को चेक किया। जिनसे पोल खुल गई कि आशा राठौड़ ने हाल नाडियाद नागरिक अस्पताल में उस बच्चे को जन्म दिया था। बहरहाल आशा को पुलिस कस्टडी में लिया जा चुका है। बच्चे की हत्या खेड़ा जिलेमें हुई थी और बच्चे का शव 23 मई को बरामद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+