11 दिसम्बर से लापता 12 साल की मासूम से गुजरात में कई दरिंदों ने की ज्यादती, आईसीयू में भर्ती
अहमदाबाद. राजकोट, सूरत और वडोदरा में नाबालिगों से बलात्कार की घटनाओं के बाद अब अहमदाबाद में भी 12 साल की बच्ची सामूहिक ज्यादती का शिकार हुई है। वह 11 दिसम्बर को घर से लापता हुई थी। उसके बाद वह पास की ही सोसायटी के पास से बरामद की गई। स्थानीय लोगों ने बच्ची को पुलिस के हाथों सौंपा। उसकी हालत काफी गंभीर थी। उसे दर्द हो रहा था। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां जांच में पता चला कि उसके साथ गैंगरेप किया गया है।

संवाददाता के अनुसार, बहरहाल पीड़ित बच्ची सिविल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण और पॉस्को के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही बलात्कारियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की यह वारदात अहमदाबाद के नारोल में अंजाम दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications