भतीजे ने चाची को पेट्रोल छिड़ककर जलाया, पुलिस ने लिया उसका आखिरी बयान
आगरा। उत्तर प्रदेश में ताज नगरी आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में एक महिला को जलाकर मार डाला गया। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी के छोटे भाई को हिरासत में लिया है। उससे हत्यारोपी और मृतक महिला के बारे में पूछताछ की जा रही है। संवाददाता के अनुसार, हत्या का आरोप एक भतीजे पर है, उसी ने अपनी चाची पर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। चाची को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि अभी महिला की हत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। महिला को जब अस्पताल में ले जाया गया था, तब उसके बयान लिए गए थे। हालांकि, बाद में उसकी मौत हो गई। नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी के छोटे भाई को हिरासत में ले लिया गया है। हत्या के आरोपी को खोजा जा रहा है।
दारोगा
की
पत्नी
की
हत्या
का
केस
नहीं
सुलझा
आगरा
के
ही
एत्माद्दौला
क्षेत्र
में
शुक्रवार
दोपहर
दारोगा
की
पत्नी
की
हत्या
कर
दी
गई।
उससे
सामान
भी
लूट
लिया
गया।
पुलिस
के
मुताबिक,
घर
पर
महिला
और
उनकी
बेटी
ही
रहती
थी।
घटना
के
समय
बेटी
हाथरस
में
अपने
कॉलेज
गई
थी।
इस
मामले
में
दारोगा
के
बेटे
ने
अपने
एक
रिश्तेदार
सिपाही
के
खिलाफ
हत्या
का
मुकदमा
दर्ज
कराया
है।
उससे
9
साल
पुरानी
रंजिश
बताई
जा
रही
है।
यह
रंजिश
शादी
के
समय
से
ही
चली
आ
रही
थी।
वर्ष
2010
में
मनोज
कुमार
की
शादी
कराई
थी।
उसमें
लेनदेन
को
लेकर
उससे
झगड़ा
हुआ
था।
आरोपी
पकड़े
नहीं
जा
सके
हैं।
यह भी पढ़ें: 7वीं की छात्रा से स्कूल के रास्ते में छेड़छाड़, सहमी 13 सहपाठियों ने भी छोड़ी पढ़ाई