भतीजे ने चाची को पेट्रोल छिड़ककर जलाया, पुलिस ने लिया उसका आखिरी बयान

आगरा। उत्तर प्रदेश में ताज नगरी आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में एक महिला को जलाकर मार डाला गया। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी के छोटे भाई को हिरासत में लिया है। उससे हत्यारोपी और मृतक महिला के बारे में पूछताछ की जा रही है। संवाददाता के अनुसार, हत्या का आरोप एक भतीजे पर है, उसी ने अपनी चाची पर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। चाची को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

youth killed her aunty in Agra

पुलिस का कहना है कि अभी महिला की हत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। महिला को जब अस्पताल में ले जाया गया था, तब उसके बयान लिए गए ​थे। हालांकि, बाद में उसकी मौत हो गई। नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी के छोटे भाई को हिरासत में ले लिया गया ​है। हत्या के आरोपी को खोजा जा रहा है।

youth killed her aunty in Agra

दारोगा की पत्‍नी की हत्‍या का केस नहीं सुलझा
आगरा के ही एत्माद्दौला क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दारोगा की पत्‍‌नी की हत्या कर दी गई। उससे सामान भी लूट लिया गया। पुलिस के मुताबिक, घर पर महिला और उनकी बेटी ही रहती थी। घटना के समय बेटी हाथरस में अपने कॉलेज गई थी। इस मामले में दारोगा के बेटे ने अपने एक रिश्तेदार सिपाही के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उससे 9 साल पुरानी रंजिश बताई जा रही है। यह रंजिश शादी के समय से ही चली आ रही थी। वर्ष 2010 में मनोज कुमार की शादी कराई थी। उसमें लेनदेन को लेकर उससे झगड़ा हुआ था। आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+