रिश्वत ली और चुपचाप जेब में रख ली, ये वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड हुआ यूपी पुलिस का सिपाही
आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में एक सिपाही रिश्वत लेने के जुर्म में सस्पेंड कर दिया गया। सिपाही का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर यह कार्रवाई की गई। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग उसे नोट थमा रहे हैं, जिन्हें वह जेब में रख लेता है। खास बात यह है कि यह सब पुलिस खेमे के अंदर ही हुआ। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो पुलिस के उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया। जिसके बाद सिपाही को निलंबित करना पड़ा।

संवाददाता के अनुसार, वह सिपाही फतेहाबाद जेल में तैनात था। मीडिया कर्मी ने जब एसएसपी से इस मामले पर जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि विधिवत कार्रवाई की जा रही है। उस सिपाही को निलंबित किया गया है।
इधर, पुलिस ने हत्या का खुलासा किया
थाना मलपुरा क्षेत्र की पुलिस ने एक हत्यारोपी अभियुक्त को अरेस्ट कर लिया है। वह फरार चल रहा था। बीते 19 अगस्त को ग्राम सहरा की रहने वाली 50 वर्षीय महिला कमलेश की हत्या हुई थी। उस हत्याकांड का आरोपी युवक उमेश बताया गया था। उसने कर्ज होने के चलते महिला की हत्या की साजिश रची थी। महिला से लूटपाट करने भी आया था। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि की एक महिला जो घायल व्यवस्था में पड़ी हुई है। जिसके बाद उसे आगरा जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब हत्यारोपी अरेस्ट कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications