आगरा न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

अनाथ आश्रम में मिलीं शराब-बीयर की खाली केन, आपत्तिजनक सामान देख बिफरीं महिला आयोग अध्यक्ष

Google Oneindia News

आगरा। अनाथ आश्रम में एक युवती ने दुष्कर्म के बाद आत्महत्या की कोशिश की थी। इस घटना के बाद राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह और सदस्य निर्मला दीक्षित ने जिला प्रोवेशन अधिकारी के साथ शेल्टर होम का निरीक्षण किया। इस दौरान अनाथ आश्रम में बियर की खाली केन समेत कई आपत्तिजनक चीजें मिली। इस बाबत जब उन्‍होंने आश्रम के पदाधिकारियों से जवाब तलब किया तो संतोषजनक जवाब उन्‍हें नहीं मिला।

क्या है मामला

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला आगरा जिले के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का है। यहां एक अनाथ आश्रम में रह रही युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। इसका पता गुरुवार दोपहर को चला, जब पीड़िता ने आश्रम की छत से यमुना में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। घटना में युवती घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की मानें तो पीड़ित युवती ने अनाथालय के सफाई कर्मी, रसोइये और अनाथालय में रह रहे एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिए। वहीं, पुलिस ने बताया कि पूछताछ में एक आरोपी ने युवती से छेड़छाड़ की बात कबूल कर ली है।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

हालांकि पुलिस को अभी तक पीड़िता के मेडिकल की रिपोर्ट नहीं मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता ने तीनों आरोपियों पर काफी समय से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पीड़िता को आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है। पीड़िता को आशा ज्योति केंद्र में आश्रय दिलाया गया है।

शेल्टर होम बच्चों का, रह रहीं थी बड़ी लड़कियां!

शेल्टर होम बच्चों का, रह रहीं थी बड़ी लड़कियां!

बाल कल्याणकारी संस्थाओं से जुड़े नरेश पारस ने बताया, शेल्टर होम की सिर्फ सोसाइटी रजिस्टर्ड है, लेकिन किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act) में पंजीकृत नहीं है। होम में किसी भी तरह का कोई रिकार्ड नहीं रखा गया है। वहां रह रही एक लड़की बीएड कर रही है तो एक बीए की पढ़ाई। सुसाइड की कोशिश करने वाली लड़की की उम्र भी मेडिकल जांच में 18 आई है। वहां मिली जानकारी के अनुसार 11 लड़के और 29 लड़कियां रह रहीं हैं।

क्या बोले अधिकारी

क्या बोले अधिकारी

राज्य महिला आयोग सुषमा सिंह ने बताया कि शेल्टर होम में मिली खामियों के लिए कई और लोग भी दोषी है। अगर पहले ही निरीक्षण के दौरान इन खामियों को दूर कर लिया जाता तो युवती के साथ इतनी बड़ी घटना नहीं होती। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

आगरा के अनाथाश्रम में रेप, युवती ने छत से लगा दी यमुना में छलांगआगरा के अनाथाश्रम में रेप, युवती ने छत से लगा दी यमुना में छलांग

Comments
English summary
vice president of State Women Commission vice-president inspected orphanage home
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X