आगराः घर के सामने खेल रहे बच्चे की हत्या, मैदान में मिली खून से सनी लाश

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के सदर थाना क्षेत्र के गोपालपुरा इलाके में पांच वर्षीय बच्चे की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मृतक बच्चे की शिनाख्त वंश के तौर पर हुई है, जो घर के पास खेल रहा था और अचानक गायब हो गया। इसके बाद जब उसकी खोजबीन शुरू की गई तो कुछ ही दूरी पर स्थित सीओडी मैदान मैं बबूल की झाड़ियों में उसका शव मिला। थाना सदर ग्वालियर रोड गोपालपुरा गली नंबर 6 के रहने वाले बंटी का बेटा वंश घर के पास खेल रहा था।

uttar pradesh agra murder of five years old boy

मंगलवार सुबह 10:00 बजे के आसपास वंश गायब हो गया। परिवार के लोग वंश को तलाशते रहे। खोजबीन के दौरान परिजन पासी स्थित सीओडी के मैदान में पहुंचे, जहां पर खून से लथपथ हालत में मासूम वंश की लाश पड़ी हुई थी। सिर पर गहरी चोट आई थी और हाथ-पैर में चोट बताई गई है। मासूम की हत्या की खबर के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में एसपी सिटी सीओ सदर इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गई। मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फॉरेंसिक टीम ओर डॉग स्क्वायड ने भी जांच पड़ताल की। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी का कहना था कि इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा भी गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। जिस स्थान पर मासूम की हत्या को अंजाम दिया गया। उस स्थान पर बियर का केन, खून से सना हुआ पत्थर और मासूम बच्चे की चप्पल पड़ी हुई थी। जानकारी के मुताबिक अजय नाम के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अजय मृतक के घर के सामने रहता है। मासूम बच्चे की हत्या की बात परिवार में कोहराम मच गया है। मासूम की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। ऐसा बताया गया है कि हत्या के बाद मासूम की लाश को जलाने की कोशिश भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+