UP News: अलाव में जिंदा जल गई वृद्धा, किसी ने नहीं सुनी आवाज, सुबह दरवाजा खुलते ही चीख पड़े परिजन

UP Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। आगरा जनपद में चारपाई के नीचे अलाव जलाकर सो रही एक वृद्ध महिला जिंदा जल गई। इस दौरान महिला के परिवार वालों को कोई जानकारी नहीं।

सुबह उठने के बाद परिवार के लोगों ने जब दरवाजा खोला तो उनकी रूह कांप उठी। परिजन चीखने चिल्लाने लगे उसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है की चारपाई में आग लगने के चलते महिला का शरीर जलकर चारपाई में चिपक गया था।

up-news-old-woman-burnt-alive-in-bonfire-no-one-heard-the-sound

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा जनपद की एत्‍मादौला थाना क्षेत्र नगला बिहारी इलाके में 70 साल की वृद्धा लौंग श्री अपने बेटों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि पड़ोस में मंगलवार की रात्रि में किसी की मौत हो गई थी।

परिवार के लोग पड़ोस में ही चले गए थे। रात में घर अकेले होने और ठंड लगने की चलते वृद्धा लौंग श्री ने अपने चारपाई के नीचे अलावा रख लिया। चारपाई के नीचे तसले में सुलग रही आग किसी तरह वृद्धा के बिस्‍तर तक पहुंच गई।

आग लगने की चलते चारपाई पर सो रही वृद्धा जिंदा जल गई। कहा जा रहा है कि कमरे का दरवाजा भी बंद था ऐसे में यदि वृद्धा द्वारा आवाज भी लगाई होगी तो बाहर मौजूद किसी शख्स को सुनाई नहीं दी। फिलहाल, इलाके में हुई इस दर्दनाक घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+