UP News: कीमती डॉग के साथ ताजमहल देखने आए थे पति-पत्नी, होटल में घटी ऐसी घटना, दो दिन से हैं परेशान
UP Agra News: कीमती कुत्ते के साथ ताजमहल देखने आए एक महिला और उसके पति को होटल स्टाफ की लापरवाही के कारण ऐसी घटना का सामना करना पड़ा कि अब वे परेशान हैं। दंपत्ति ने इस मामले में एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर लोगों से मदद मांगी है।
दरअसल, गुरुग्राम के रहने वाले दीपायन और उनकी पत्नी कस्तूरी बीते एक नवंबर को आगरा में ताजमहल देखने के लिए आए थे। उनके साथ उनके पेट डॉग्स भी थे। ऐसे में उन्होंने आगरा में ठहरने के लिए एक होटल बुक कराया। होटल पेट फेंडली था।

ऐसे में उन्होंने अपने डॉग को होटल के पेट सीटिंग सर्विसेज को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि आगरा के ताजमहल को देखने के बाद पति-पत्नी लखीमपुर खीरी में 3 नवंबर को भ्रमण करने के लिए गए थे। इसी दौरान उनका होटल से फोन आया।
फोन करने वाली है नहीं बताया कि उनकी फीमेल डॉग गायब हो गई है। ऐसे में पति-पत्नी लखीमपुर खीरी से वापस लौट आए। वापस आने के बाद दोनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उनकी फीमेल डॉग के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
आसपास कई जगह पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में भी दोनों ने देखा लेकिन फीमेल डॉग 'ग्रे हाइंड' के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी डॉगी नजर आई। पति-पत्नी दोनों 2 दिन से आगरा में ठहरे हुए हैं और फीमेल डॉग की तलाश कर रहे हैं।
इस मामले में दोनों द्वारा पुलिस से भी शिकायत की गई है। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा भी होटल कर्मियों से पूछताछ की गई और सीसीटीवी फुटेज भी देखा गया। काफी कुछ दिन के बाद भी जब फीमेल डॉग के बारे में जानकारी नहीं मिली तो पति-पत्नी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसके अलावा आगरा में जिस होटल में दोनों रुके थे उसके आसपास के इलाकों में पति-पत्नी द्वारा पोस्टर भी चिपकाया जा रहा है। पति-पत्नी का कहना है कि जो भी उनकी डॉग को खोज कर देगा उसे उनके द्वारा 10000 रुपए का इनाम दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications