Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News: सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापिका और शिक्षिका में मारपीट, फाड़ डाले कपडे़, देखें Video

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में एक सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापिका और शिक्षिका के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मारपीट कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि इस मामले में प्रधानाध्यापिका द्वारा सहायक अध्यापिका के खिलाफ पुलिस से लिखित शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। [Video अंत में है।]

up-news-headmistress-and-teacher-fight-in-agra-government-school-clothes-torn

वहीं वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है की प्रधानाध्यापिका ही सहायक अध्यापिका के साथ मारपीट कर रही हैं। वहीं इस दौरान वहां मौजूद कुछ टीचर्स दोनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। आसपास छात्राएं भी दिखाई दे रही हैं।

देर से पहुंचने पर हुआ था विवाद: यह पूरी घटना आगरा जनपद के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सींगना गांव में स्थित माध्यमिक स्कूल का है। बताया जा रहा है कि स्कूल की टीचर गुंजा चौधरी शुक्रवार को निर्धारित समय से देर से विद्यालय पहुंची थी।

इसी बात को लेकर प्रधानाध्यापिका ने उसे फटकार लगाया। फटकार लगाने पर गुंजा चौधरी द्वारा कहा गया कि आपको भी कभी लेट हो जाता है ऐसे में हर इंसान की परेशानी को समझना चाहिए। धीरे-धीरे दोनों में कहासुनी होने लगी।

बताया जा रहा है कि इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक दूसरे के ऊपर हमला कर दीं। इस दौरान प्रिंसिपल ने आरोप लगाया की शिक्षिका ने उसके कपड़े फाड़ डाले। वहीं वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला टीचर्स एक दूसरे के ऊपर हमला कर रही हैं।

महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों द्वारा तरह-तरह के प्रतिक्रिया दी जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि विद्यालय परिसर में यदि इस तरीके से टीचर लड़ाई करेंगी तो बच्चों को क्या शिक्षा देंगी।

देखें Video-

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दोनों टीचर्स को तत्काल सस्पेंड कर देना चाहिए। फिलहाल इस मामले में प्रधानाध्यापिका द्वारा शिकायत की गई है शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+