Agra Taj Mahal: ताजमहल के गार्डन में दो पर्यटकों ने किया पेशाब, वीडियो वायरल होने पर अधिकारी कर रहे जांच
Agra Taj Mahal News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद के ताजमहल में स्थित गार्डन में दो लोगों द्वारा पेशाब किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ताजमहल के गार्डन में दो पर्यटक पेशाब कर रहे हैं।
इस दौरान वहां से अन्य पर्यटकों का भी आवागमन हो रहा है। ताजमहल के गार्डन में पेशाब करने के बाद दोनों शख्स आसानी से वहां से चले जाते हैं। इस दौरान वहां मौजूद कोई शख्स दोनों का वीडियो बना लेता है और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है।

वायरल वीडियो के आधार पर अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस मामले में अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. आरके पटेल द्वारा ताजमहल प्रभारी से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। अधिकारियों द्वारा पता लगाया जा रहा है कि यह वीडियो कब का है।
दरअसल, ताजमहल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा एएसआई द्वारा भी दर्जनों कर्मचारियों की तैनाती है। बावजूद इसके पर्यटकों के आवागमन के दौरान ताजमहल के गार्डन में दो लोग पेशाब करते हैं।
ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और ताजमहल और उसके आसपास की स्वच्छता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहा है। दावा यह भी किया जा रहा है कि ताजमहल में तैनात जवानों और एएसआई के कर्मचारियों की अनदेखी के चलते खुले में पेशाब करने के बाद दो पर्यटक चले गए और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
मुख्य गुंबद से हो रहा है पानी का रिसाव
यह भी बता दें कि अभी बीते गुरुवार को ताजमहल का एक और वीडियो वायरल हुआ था। उसे वीडियो में ताजमहल के मुख्य गुंबद से पानी का रिसाव होता दिखाया गया था। पानी का रिसाव होने के चलते परिसर में स्थित एक उद्यान में पानी भर गया था।
उसका भी वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कर्मचारियों पर सवाल उठाया गया था। वहीं अधिकारियों द्वारा बताया गया था कि गुंबद में सीलन के कारण पानी का रिसाव हुआ। अधिकारियों ने यह भी कहा कि पानी के रिसाव के चलते ताजमहल में कोई नुकसान नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications