आगरा: भांजों ने 9 साल बाद लिया मामा की हत्या का बदला, युवक की गोली मारकर की हत्या

आगरा। ताजनगरी आगरा में तीन दिन पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। युवक का शव लहूलुहान हालत में ​पड़ा मिला था। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है।इस मामले में युवक के दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों रिश्तेदार लंबे वक्त से तमाम तरह की साजिश रच रहे थे, लेकिन कभी कामयाब नहीं हो पाए थे।इन्हीं दोनों रिश्तेदारों ने बदला लेने के लिए युवक की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

two brothers arrested for murdered youth in agra

9 साल पहले हुई हत्या का बदला लेने के लिए किया मर्डर

आगरा के थाना शमशाबाद इलाके में 10 अगस्त को सुंदर नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए हरेंद्र और सनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हरेंद्र और सनी ने बदला लेने के लिए सुंदर की गोली मारकर हत्या की थी। दरअसल, 9 साल पहले हरेंद्र और सनी के सगे मामा की हत्या सुंदर ने की थी। हरेंद्र और सनी दोनों मौसेरे भाई हैं, लिहाजा दोनों अपने मामा की हत्या का बदला लेना चाह रहे थे।

सुदंर को मिलने बुलाया और रास्ते में गोली मारकर की हत्या

पुलिस ने बताया कि हरेंद्र और सनी पिछले लंबे वक्त से सुंदर को मारने की साजिश रच रहे थे, लेकिन दोनों कभी कामयाब नहीं हो पाए। 10 अगस्त को हरेंद्र और सनी ने मिलकर सुंदर को कहीं जाने के लिए राजी कर लिया। प्लान के मुताबिक, सुंदर के पहुंचने के बाद रास्ते में ले जाकर हरेंद्र और सनी ने उसे गोली मार दी। सुंदर की मौके पर ही मौत हो गई और हरेंद्र और सनी फरार हो गए। हत्याकांड के तीन दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने हरेंद्र और सनी को गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+