आगरा न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

आगरा: तूफान के कहर से तीन की मौत, मृतकों को यूपी सरकार से 4-4 लाख की आर्थिक मदद

Google Oneindia News

आगरा। उत्तर प्रदेश का आगरा एक तरफ कोरोना वायरस के संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित है वहीं शुक्रवार को आंधी-बारिश ने जिले में भारी तबाही मचा दी। 124 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई और ओलों के साथ तेज बारिश हुई जिससे जान-माल का नुकसान हुआ है। इस तबाही में तीन लोगों की मौत हुई है। पशु-पक्षी भी मृत मिले हैं। साथ ही कई मकान गिर गए। 200 से ज्यादा पेड़ों के धराशायी होने की सूचना है। उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

Thunderstorm in Agra three died in natural calamity

आगरा में कुदरत के कहर से 10 से ज्यादा मकान गिर गए। इसमें एक बच्ची समेत तीन लोगों के मरने की खबर है। आंधी-बारिश में कई लोग घायल हो गए हैं। आंधी से आगरा-जयपुर हाईवे पर 50 से ज्यादा पेड़ गिरे। तारों पर पेड़ों के गिरने से बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। आंधी में मोबाइल टावरों को भी नुकसान पहुंचा है। ओलों से मकानों के शीशे टूट गए। आंधी-तूफान के बीच लोग घरों में छुपे रहे। इसमें कई पशु-पक्षी भी मृत पाए गए हैं।

Thunderstorm in Agra three died in natural calamity

बटेश्वर व चंबल के गांवों में ग्रामीणों को परिंदे मरे पड़े मिले। फतेहाबाद क्षेत्र में ट्रांसफर्मर व पेड़ गिरने से दो भैंसें मर गईं। ओला गिरने से खेती और बागवानी को भी भारी क्षति पहुंची है। पेड़ों में लगे आम व जनपद में बाजरा की फसल को काफी नुकसान हुआ है। सब्जियों की खेती भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

Thunderstorm in Agra three died in natural calamity

जनपद के एडीएम फाइनांस योगेंद्र कुमार ने बताया है कि आगरा में आंधी-तूफान से तीन लोगों की मौत हुई है वहीं 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। 12 से ज्यादा पशुओं की मौत हुई है। राज्य सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। वहीं जिन लोगों के मकान गिरे हैं, फसलों व अन्य नुकसान की भरपाई के लिए राजस्व विभाग की टीम आंकलन में लगी है। जनपद में हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है।

Thunderstorm in Agra three died in natural calamity

ताजमहल को आंधी में भारी नुकसान
आगरा में आंधी से ताजमहल के मुख्य मकबरे की रेलिंग टूटकर गिर गई। ताजमहल के अंदर कई जगह पत्थर टूट-टूटकर गिरे। नुकसान का निरीक्षण करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वक्षण की महानिदेशक वी विद्यावती आगरा पहुंचीं।

वर्दी पहनने के दौरान ASI को कोबरा ने काटा, फिर छटपटा कर कुछ देर बाद सांप ने तोड़ा दमवर्दी पहनने के दौरान ASI को कोबरा ने काटा, फिर छटपटा कर कुछ देर बाद सांप ने तोड़ा दम

Migrants Gather Outside Lokmanya Tilak Terminus In Mumbai To Return To Their Homes.
Comments
English summary
Thunderstorm in Agra three died in natural calamity
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X