'दुल्हन को नहीं मिला दूध', परामर्श केंद्र में बोली दूध पिए बिना नींद नहीं आती, पति ने कहा-बेबस हूं

उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में स्थित परिवार परामर्श केंद्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। आगरा जनपद में एक दुल्हन अपने ससुराल वालों से केवल इसलिए नाराज हो गई क्योंकि उसे एक गिलास दूध पीने को नहीं मिला।

उसका कहना है की सुहागरात से लेकर साल भर हो गए लेकिन ससुराल वालों द्वारा उसे पीने के लिए एक गिलास दूध नहीं दिया गया। मायके से ही उसकी दूध पीने की आदत है। अब यदि उसे दूध नहीं मिलता है तो उसे नींद नहीं आती है।

she cannot sleep without drinking milk

दरअसल, आगरा जनपद के एक इलाके की रहने वाली युवती की शादी कुछ दिन पहले युवक के साथ हुई थी। शादी होने के बाद युवती जब दुल्हन बनाकर अपने ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों द्वारा उसे पीने के लिए दूध नहीं दिया गया।

उसने आरोप लगाया की सुहागरात से लेकर आज तक उसे एक गिलास दूध पीने के लिए नहीं दिया गया। दूध न मिलने के चलते उसका उसके पति के साथ आए दिन विवाद होता है। इसी विवाद के चलते शनिवार को मामला परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचा।

परिवार परामर्श केंद्र पर काउंसलर डॉक्टर सतीश खिरवार द्वारा पति-पत्नी को बुलाकर उनसे बात की गई। बातचीत के दौरान पत्नी द्वारा एक गिलास दूध नहीं मिलने का आरोप लगाया गया। उसने कहा कि मायके में वह रोज दूध पीकर सोई थी और दूध पिए बिना उसे नींद नहीं आती है।

वह इस बारे में जब काउंसलर ने पति से बात की तो उसने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है और परिवार के लिए केवल 1 लीटर दूध ही ले पता है। माता-पिता बूढ़े और बीमार है ऐसे में माता-पिता दूध पीते खाते हैं।

वह 1 लीटर से अधिक दूध नहीं ले सकता है। उसने यह भी कहा कि दूध के लिए आए दिन उसकी पत्नी झगड़ा करती रहती है। ऐसे में वह परिवार नहीं चला पा रहा है। पत्नी को समझना चाहिए कि उसका पति इतने रुपए नहीं कमाता है कि वह उसे दूध पिला सके।

हालांकि बाद में काउंसलर द्वारा समझाने के बाद पति मान गया और उसने बाजार से दूध खरीद कर पिलाने का वादा किया जिसके बाद दोनों में समझौता हो गया। इस बारे में काउंसलर डॉक्टर सतीश खिरवार द्वारा बताया गया कि शनिवार को 140 मामले आए थे जिनमें 20 मामलों का समझौता करा दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+