पालकी या कार की बजाय हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, कॉलेज कैंपस में बनाना पड़ा हेलीपैड
bride arrived in Agra by Helicopter: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और कुछ लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए ऐसे कदम उठाते हैं कि सुनकर आपको यकीन ही नहीं होता है। फिलहाल उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
आगरा जिले में एक दुल्हन पालकी या कार में नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर में सवार होकर ससुराल पहुंची। हेलीकॉप्टर से दूल्हा-दुल्हन को उतरते देख गांव वाले भी हैरान रह गए। गांव वालों ने अपने मोबाइल फोन से उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाईं और उन पर फूल बरसाए।

यह पूरा मामला आगरा जनपद के अकोला चाहरबाटी गांव का है। दरअसल गांव के मजरा नगला परिमाल रहने वाले विवेक चाहर इंजीनियर हैं। विवेक हैदराबाद में एक कंपनी में कार्यरत हैं। विवेक की गुरुग्राम की रहने वाली नेहा के साथ हुई है। बुधवार को दुल्हन हेलीकॉप्टर से विदा होकर अपने ससुराल पहुंची।
दादा की अंतिम इच्छा थी हेलीकॉप्टर से दुल्हन लाना
इस बारे में विवेक चाहत द्वारा बताया गया कि उनके दादा स्वर्गीय राजन सिंह दरोगा की अंतिम इच्छा थी कि उनके पोते की शादी के बाद दुल्हन हेलीकॉप्टर से घर आए। अपने दादा की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया।
शादी तय हो जाने के बाद दादा की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उन्होंने एविएशन कंपनी से बात की और हेलीकॉप्टर की बुकिंग की। हेलीकॉप्टर की बुकिंग करने के बाद हेलीपैड बनाने के लिए भी कंपनी के लोगों ने मौके पर निरीक्षण किया।
उसके बाद आगरा के अकोला में स्थित चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय परिसर में हेलीपैड बनवाया गया। बताया जा रहा है कि बुधवार को विवेक चार जब अपनी पत्नी नेहा को हेलीकॉप्टर से विदा करके अपने गांव में पहुंचे तो वहां पहले से ही काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौजूद रही। हेलीकॉप्टर उतरने के बाद दूल्हा दुल्हन जब हेलीकॉप्टर से बाहर निकले तो ग्रामीणों ने उनके ऊपर पुष्प वर्षा की। इस दौरान लोग उनके फोटो और वीडियो बनाते नजर आए। फिलहाल हेलीकॉप्टर से दुल्हन आने की खबर को लेकर इलाके में खूब चर्चा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications