तांत्रिक ने कब्र खोद कर निकाला लड़की का शव और फिर...

आगरा में यमुना नदी के किनारे कब्रगाह में दो दिन पहले एक 12 वर्षीय लड़की को दफनाया गया था। एक तांत्रिक व कब्रगाह की जमीन के रखवाले ने मिलकर शनिवार की रात कब्रगाह में लड़की की कब्र खोदर उसका शव बाहर निकाल लिया। उसके बाद दोनों ने शव का सिर धड़ से अलग कर दिया और वो जो भी जेवर पहने हुए थे, उसे निकाल लिया।
उसके बाद दोनों ने लड़की के सिर कटे शव को वहीं कब्रगाह के पास फेंक दिया। सिर लेकर फरार हो गये। सुबह जब स्थानीय लोगों ने सिरकटी लाश देखी तो सन्न रह गये। जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तफतीश में पाया कि यह उसी लड़की का शव था, जिसे दो दिन पहले दफनाया गया था। पुलिस ने तत्परता के साथ दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
यहां कब्रिस्तान में दफन लड़की का शव निकालने वाले तांत्रिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि तांत्रिकों ने यह हरकत कथित रूप से जमीन में गड़ा सोना पाने के लिए अनुष्ठान करने के लिये की। मूलरूप से आगरा और एटा जिला निवासी आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लड़की के सिर के साथ कुछ तांत्रिक अनुष्ठान करना चाहते थे।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि ये लोग क्या सिर्फ महिलाओं के ही शव कब्र खोद कर निकालते थे, और क्या ये लोग वाकई में सोने के लिये यह काम करते थे।












Click it and Unblock the Notifications