Taj Mahal पर पर्यटकों की संख्या में 76 फीसदी की गिरावट, ASI ने जारी किए आंकडे़
Taj Mahal Tourists Footfall Fell: आगरा। कोरोना महामारी (Coronavirus) ने पूरी दुनिया को जबरदस्त तरीके से प्रभावित किया है। इसका असर न सिर्फ लोगों की जिंदगी पर पड़ा बल्कि दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल पर पड़ा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने शनिवार को ताजमहल से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारी दी है। दरअसल, पिछले साल 2020 में ताजमहल का दीदार करने वालों की संख्या 2019 के मुकाबले 76 प्रतिशत तक गिर गई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सुपरिटेंडेंट वसंत स्वर्णकार ने बताया कि ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या तेजी से कमी दर्ज की गई है।
दरअसल, 2020 की शुरुआत में ही चीन के वुहान से शुरू हुआ वायरल पूरी दुनिया में फैल गया। भारत में भी कोरोना वायरल से लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। लॉकडाउन लगाया गया, कई छोटे बड़े उद्योग बंद हो गए। इस दौरान लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी रही। इमारतों, मॉल्स और सिनेमाघरों को बंद करना पड़ा। ताजमहल को पर्यटकों के लिए बंद भी करना पड़ा, जिससे यहां आने वाले लोगों की संख्या में बहुत तेजी से कमी आई।
Compared to 2019, tourists' footfall fell by 76% at Taj Mahal in 2020: Vasant Kumar Swarnkar, Superintendent, Archaeological Survey of India (ASI), Agra (16.1) pic.twitter.com/corPGCRJqN
— ANI UP (@ANINewsUP) January 17, 2021
ताजमहल को मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। ताज महल बनाने में 10 साल का वक्त लगा था। सफेद संगमरमर से बना ताज महल 350 साल से ज्यादा वक्त से यमुना के किनारे लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल के दीदार को दुनियाभर से लोग उत्तर प्रदेश के आगरा आते हैं। दुनियाभर में करोड़ों लोग ताजमहल के दीवाने हैं।
Recommended Video
योगी सरकार यूपी में बना रही 37 नए स्टेडियम, खेल जगत में युवाओं को मिल सकेंगे सुनहरे अवसर