Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ऑक्सीजन सिलेंडर पर पैर रखकर खड़ी हो गईं तहसीलदार प्रीति जैन, गिड़गिड़ाता रहा युवक

आगरा। एक तरफ लोग ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के नंदलालपुर से यह घटना सामने आई है, जहां राम मनोहर गैस प्लांट पर हंगामा हो गया। यहां सिलेंडर ना मिलने पर लोग आक्रोशित हो गए। इसके बाद हंगामे की सूचना मिलने पर एत्मादपुर की तहसीलदार प्रीति जैन मौके पर पहुंची और आपूर्ति पर रोक लगा दी।

tahsildar preeti jain stop distribution of oxygen cylinder

हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि तहसीलदार प्रीति जैन ऑक्सीजन सिलेंडर पर पैर रखकर खड़ी हैं और उनके सामने हाथ जोड़े एक युवक खड़ा है। वहीं दूसरे वीडियो में एक पुलिसकर्मी के पैर पकड़कर सिलिंडर दिलाने की गुहार लगा रहा है। दरअसल, सोमवार की सुबह नंदलालपुर स्थित राम मनोहर गैस प्लांट पर मरीजों के तीमरदार खाली सिलेंडर लेने पहुंचे थे।

उन्होंने अस्पताल का पर्चा गोदाम पर जमा कर दिया। इसी दौरान तहसीलदार प्रीति जैन पहुंच गईं। उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर वितरण पर रोक लगा दी। तीमारदारों को दिये गए सिलेंडर वापस ले लिये गए। इस पर तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया।

इसी दौरान एक युवक ने सिलेंडर उठाने की कोशिश की तो तहसीलदार प्रीति जैन सिलेंडर पर पैर रखकर खड़ी हो गई। तीमारदार ने हाथ जोड़कर सिलेंडर दिलाने की गुहार की, लेकिन तहसीलदार ने एक न सुनी। वहीं दूसरे तीमारदार ने एक पुलिसकर्मी के पैर पकड़ लिए। फिर भी उसे सिलेंडर नहीं दिया गया।

इस संबंध में तहसीलदार प्रीति जैन का कहना है कि कुछ लोग बिना पर्चे के सिलेंडर लेने आए थे। इसलिए उन्हें रोका गया था। इस पर उन लोगों ने हंगामा कर दिया। कालिंदी विहार स्थित निजी कोविड सेंटर चौहान हॉस्पिटल एंड केयर सेंटर प्रंबधन ने तहसीलदार प्रीति जैन पर ऑक्सीजन के 15 सिलेंडर छीनने का आरोप लगाया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+