जानिए उत्तर प्रदेश चुनाव के सबसे अमीर प्रत्याशी के बारे में, सपंत्ति जान रह जाएंगे दंग

नजीर अहमद उत्तर प्रदेश के सबसे धनी उम्मीदवार हैं। उनको कांग्रेस ने आगरा दक्षिण से उम्मीदवार बनाया है।

आगरा। उत्तर प्रदेश विधासभा चुनावों में कई उम्मीदवारों की आपराधिक पृष्ठभूमि और संपत्ति चर्चा का विषय बनी हुई है लेकिन आगरा दक्षिण से कांग्रेस के उम्मीदवार नजीर अहमद ना सिर्फ अपने क्षेत्र बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा में हैं। नजीर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी द्वारा अब तक घोषित किए गए सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।

जानिए उत्तर प्रदेश चुनाव के सबसे अमीर प्रत्याशी के बारे में, सपंत्ति जान रह जाएंगे दंग

आगरा दक्षिण से कांग्रेस-सपा के सयुंक्त प्रत्याशी नजीर अहमद की संपत्ति के आंकड़े किसा को भी चौंका सकते हैं। नजीर अहमद का नाम यूं तो आगरा की राजनीति के लिए कोई नया नाम नहीं है लेकिन इनकी हर साल बदलती संपत्ति लोगों में चर्चा का विषय जरूर है । इलेक्शन वॉच एण्ड एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिव रिफॉर्म्स संस्था (ADR) के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पहले चरण के लिए जो प्रत्याशी मैदान में हैं उनमें से नजीर अहमद संपत्ति के मामले में नंबर एक पर हैं। नजीर के पास चल संपत्ति- 1,94,21,70,975 करोड़ रुपए, अचल संपत्ति- 17,25,40,000 करोड़ है। उनके पास कुल संपत्ति- 2,11,47,10,975 211 करोड़ है। (जो आंकड़ा उन्होंने चुनाव आयोग को दिया)

नजीर अहमद आगरा की दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। नजीर अहमद पेशे शू एक्सपोर्टर हैं। नजीर अहमद 2012 में भी कांग्रेस की टिकट पर आगरा दक्षिण विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन नजीर अहमद वोटर को रास नहीं आए, उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+