आगरा में पिछले 22 सालों का सबसे ठंडा दिन
आगरा। आगरा में मंगलवार पिछले 22 सालों का सबसे ठंडा दिन रहा, जब अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। यह जानकारी बुधवार को एक अधिकारी ने दी। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इस शहर में मंगलवार को तापमान साल 1992 के बाद से सबसे कम दर्ज किया गया है।

घने कोहरे के कारण दृश्यता भी प्रभावित हुई, जिसके कारण कई रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित हुआ। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट बरकरार रहने की संभावना है। हालांकि, इसने नियमित पर्यटकों और नववर्ष पर यहां आने वाले पर्यटकों के उत्साह को ठंडा नहीं किया है और सभी होटल पूरी तरह से भर गए हैं।
इधर, वृंदावन में श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications