रानी पक्षालिका सिंह : घर में 132 हथियार, 58 करोड़ की संपत्ति की मालिक हैं BJP की ये महिला प्रत्याशी

आगरा, 24 जनवरी: ताजनगरी आगरा की बाह तहसील से भदावर राजघराने की रानी पक्षालिका सिंह ने बीते दिनों अपना नामांकन दाखिल किया। रानी पक्षालिका सिंह और उनके पति राजा भदावर सिंह के पास 100 से ज्यादा हथियार हैं। 2012 में इन्होंने 132 हथियार होने की जानकारी अपने हलफनामें में दी थी। इनमें डीबीबीएल गन, पिस्टल, कार्बाइन, तलवार,चाकू, खंजर और छुरे जैसे हथियार शामिल हैं। पक्षालिका सिंह ने करीब 54 करोड़ रुपए की अचल और चार करोड़ रुपए की संपत्तियों का शपथपत्र पक्षालिका ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन के दौरान प्रस्तुत किया है।

आगरा की बाह सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं रानी पक्षालिका सिंह

आगरा की बाह सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं रानी पक्षालिका सिंह

भाजपा से बाह विधानसभा प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह के नामांकन के दौरान उनके बेटे महेंद्र रिपुदमन सिंह और भाजपा से आगरा फतेहपुर सीकरी लोकसभा से सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर और राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे भी मौजूद रहे।

पक्षालिका सिंह के घर पर हैं 132 हथियार

पक्षालिका सिंह के घर पर हैं 132 हथियार

बीजेपी प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह 61 वर्ष की हैं। वह ग्रेजुएट हैं और 2012 में सपा के टिकट पर खेरागढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ी थीं। इसके बाद 2017 में विधायक बनी हैं। इससे पहले उनके पति राजा अरिदमन सिंह विधायक व मंत्री रह चुके हैं। 2012 विधानसभा चुनाव में दिए हलफनामे के अनुसार, पति-पत्‍नी के पास कुल 132 हथियार हैं। हालांकि, 2017 के चुनाव में उन्‍होंने हथियारों का खुलासा नहीं किया। इस बार भी उन्होंने हथियारों की जानकारी छिपा ली।

पक्षालिका सिंह के पास हैं 58 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति

पक्षालिका सिंह के पास हैं 58 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति

रानी पक्षलिका सिंह उत्तर प्रदेश की सबसे अमीर महिला विधायक हैं। 2017 में उन्होंने चुनाव आयोग को जो अपना हलफनामा दिया था, उसमें बताया था कि उनके पास करीब 58 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+