दादरी की तरह मुआवजे की मांग को लेकर आगरा जाम करेगी RSS
लखनऊ। यूपी में जिस तरह से चुनाव का समय करीब आ रहा है यहां के माहौल में सेंध लगाने का काम शुरु हो गया है। भाजपा सांसद कठेरिया के विवादित बयान के बाद आरएसएस आगरा में एक नये अभियान की शुरुआत करने जा रही है। आगरा में संघ के सदस्य अरुन माथुर की हत्या के बाद उसके परिवार को दादरी के पीड़ित अखलाक की तुलना में उतने ही मुआवजे की मांग को आरएसएस बुलंद करने की योजना बना रही है।
RSS ड्रेस कोड- लालू बोले फिर लायेंग हाफ पैंट में तो पुनिया ने दिया विवादित बयान

आगरा में आरएसएस की ही आउटफिट दलित गर्जना न्याय मोर्चा जिसे कई संगठनों को मिलाकर बनयाा गया है, ने फैसला लिया है कि वह 18 मार्च को बड़ा अभियान शुरु करेगी। यही नहीं आरएसएस इस अभियान के लिए पूरी तैयारी में जुट गयी है और आगरा की सड़कों पर इस अभियान को हर जगह फैलाने की योजना बनायी जा रही है। इस आंदोलन की पहली मांग यह होगी कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाए इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और मकान की भी मांग की जाएगी।
जबकि दूसरी मांग इस आंदोलन की यह है कि जिन लोगों का नाम एफआईआर में नहीं दर्ज किया गया है उनकी पहचान करके उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए, इसके साथ ही गो हत्या करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की भी मांग उठायी जाएगी। आंदोलन की तीसरी मांग यह है कि 28 फरवरी को अरुन माथुर की शोक सभा में जो नेता शामिल हुए थे और इस सभा में बोले थे उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications