साड़ी खरीदने के दौरान चार बच्चों की मां को सेल्समैन से हुआ प्यार और फिर...

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में 3 नवंबर को लापता हुए चेन कारीगर हरिओम सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हरिओम सिंह की पत्नी बबली और उसके प्रेमी कमल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में बबली ने बताया कि उसने अपने प्रेमी कमल के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद शव को संदूक में रखकर जवाहर पुल से यमुना फेंक दिया। फिलहाल पुलिस शव को बरामद करने का प्रयास कर रही है।

3 नवंबर को हरिओम घर लापता हो गया था

3 नवंबर को हरिओम घर लापता हो गया था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव अगवार (एत्मादपुर) निवासी हरिओम तोमर चांदी कारीगर था। सिकंदरा के राधा नगर में किराए पर रहता था। 20 साल पहले उसकी शादी बबली के साथ हुई थी। चार बच्चे हैं। ज्योति (12), राशि (10), नमन (05) व गुड्डी (01)। बेटी ज्योति और बेटा नमन दादा राजवीर के पास रह रहे थे। वहीं राशि और गुड्डो हरिओम के पास थी। तीन नवंबर को हरिओम घर से लापता हो गया था। पत्नी और बच्चे भी नहीं मिल रहे थे। जब बेटे से संपर्क नहीं हुआ तो पिता राजवीर सिंह तोमर ने उसकी तलाश की।

बबली और कमल को किया गिरफ्तार

बबली और कमल को किया गिरफ्तार

हरिओम के पिता राजवीर सिंह ने सात नवंबर को थाने पहुंचे और बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को कहानी कुछ उलझी हुई नजर आई। आखिर पति-पत्नी दो बच्चों के साथ कहां चले गए। छानबीन में पता चला कि पत्नी दो बच्चों के साथ गई थी। पति हरिओम उसके साथ नहीं था। पुलिस पत्नी की तलाश में जुट गई थी। तभी पुलिस को पता चला कि बबली दहतोरा सिकंदरा निवासी कमल के साथ है। शनिवार को बबली और कमल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हरिओम करता था विरोध

हरिओम करता था विरोध

सीओ हरीपर्वत/एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि फरवरी में बबली के संबंध दहतोरा निवासी कमल उर्फ करन से हो गए थे। इसकी भनक हरिओम को भी हो गई। वो विरोध करता था। बबली ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कमल ने हरिओम की गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को संदूक में रखकर जवाहर पुल से यमुना में फेंक दिया। पुलिस ने जवाहर पुल के नीचे यमुना में शव की तलाश की, लेकिन रात होने की वजह से तलाश पूरी नहीं हो सकी। रविवार को फिर से शव की तलाश की गई, लेकिन शव अभी नहीं मिल सका।

साड़ी के शोरूम से शुरू हुआ था प्यार

साड़ी के शोरूम से शुरू हुआ था प्यार

पुलिस को कमल ने बताया कि वो बोदला स्थित साड़ी शोरूम में काम करता है। जनवरी में बबली शोरूम पर आई थी। वो साड़ी दिखा रहा था। तभी उसके संबंध बबली से हो गए। इसकी भनक हरिओम को हो गई। अगस्त में बबली को कमल लेकर चला गया था। दो महीने बाद लौटा था। हरिओम ने पत्नी को समझाया। घटना वाले दिन हरिओम ने बबली की पिटाई की। बबली ने कमल को फोन से जानकारी दी। रात 11:30 बजे कमल बबली से मिलने पहुंच गया। इस दौरान झगड़ा होने पर कमल ने उसका गला दबा दिया। बबली ने पैर पकड़ लिए थे। फिर शव को संदूक बंद कर यमुना में फेंककर वो दिल्ली चले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+