बारिश से बचने के लिए लिया था पीपल के पेड़ का सहारा, टूटकर गिरने से हुई पति-पत्नी समेत तीन की मौत
बारिश से बचने के लिए लिया था पीपल के पेड़ का सहारा, टूटकर गिरने से हुई पति-पत्नी समेत तीन की मौत
आगरा, जून 24: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से है। यहां बारिश से बचने के लिए कुछ लोगों ने पीपल के पेड़ का सहारा लिया और पेड़ के नीचे बैठ गए। इसी दौरान बारिश की वजह से पेड टूटकर नीचे बैठे लोगों के ऊपर गिर पड़ा। इस हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की चीख-पुकार सुनाकर मौके पर पहुंचे लोगों ने जेसीबी की मदद से सभी के शव बाहर निकाले। गांव में तीन मौतों से मातम का माहौल है। यह हादसा आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा कोरर्ई में हुआ है। गुरुवार 24 जून की दोपहर को आगरा में झमाझम बारिश और हवाओं के चलने से गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, अचानक हुई बारिश से बचने के लिए खेड़ा कोरई के कुछ ग्रामीण पीपल के पुराने पेड़ के नीचे बैठ गए।
इसी दौरान पीपल का पेड़ ग्रामीणों के ऊपर गिर गया। जिसके नीचे दबकर पति-पत्नी समेत एक ग्रामीण की मौत हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं स्थानीय लोगों ने जेसीबी बुलाकर पेड़ के नीचे से दबे तीनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरा है। वहीं राहत और बचाव कार्य जारी है। पेड़ के नीचे दबने से कुछ लोग घायल भी हुए हैं।
इनकी हुई मृत्यु
पेड़ के नीचे दबकर धनिया धीमर और उसकी पत्नी रामा देवी के साथ ग्रामीण प्रेम सिंह बघेल की मृत्यु हुई है। वहीं मृतक धनिया का पुत्र पातीराम घायल है।












Click it and Unblock the Notifications