नई नवेली दुल्हन गुटका खाए, 'यार मम्मी' कहकर सास को बुलाए, थाने पहुंचा मामला

आगरा के एक युवक की 5 महीने पहले शादी हुई। घर वालों को लग रहा था कि नई बहू उनकी सेवा करेगी, लेकिन उसने हद ही पार कर दी। सास भी गुस्से में आकर थाने पहुंच गई। वहां पर उन्होंने जो कहानी बताई, उसे सुनकर पुलिस भी परेशान हो गई।

सास का आरोप है कि उनकी बहू सबको 'यार' कहकर पुकारती है। वो उनको भी 'यार मम्मी' बोलती है। उससे वो परेशान हो चुकी हैं। इसके अलावा उसकी कई हरकतें ऐसी हैं, जिससे घर वाले नाराज हैं।

Agra latest news

सास के मुताबिक नई नवेली दुल्हन गुटका भी खाती है। वो घर में जगह-जगह थूकती रहती है। उन्होंने कई बार ऐसा करने से उसे रोका, लेकिन वो नहीं मानी। ऐसे में उन्होंने सबूत के तौर पर गुटके के रैपर इकट्ठा कर लिए।

इस घटना को सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। वैसे बहू जो कर रही, वो कोई संगीन अपराध नहीं है। गुटका खाना भी कानूनी रूप से सही है, बस उसके थूकने को लेकर कुछ नियम जरूर है। ऐसे में अधिकारियों ने इस मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेजा।

वहां पर मौजूद टीम ने सास की बात को सुना और बहू से बात की। बहू ने अपनी गलती स्वीकार की। उसने बताया कि उसको बात-बात पर यार कहने की आदत है, लेकिन वो अब उसको सुधार लेगी। खासतौर पर वो घर वालों के लिए यार शब्द का प्रयोग नहीं करेगी।

वहीं जब गुटका खाने वाली बात आई, तो बहू नाराज हो गई। उसने साफ कह दिया कि वो किसी भी कीमत पर उसे नहीं छोड़ेगी। अधिकारियों ने भी उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी। हालांकि उसने इतना आश्वासन जरूर दिया कि वो गुटका खाकर जगह-जगह नहीं थूकेगी।

मामले में एक अधिकारी ने बताया कि उनके पास बड़ा ही पेचीदा मामला सामने आया था। सास बहू की हरकत से परेशान है। बहू को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी। ऐसे में दोनों को अगली डेट दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+