आगरा: लोगों को नौकरी का झांसा देकर 1.4 करो़ड़ की ठगी, 7 साल बाद मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Agra News, आगरा। सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का 7 साल बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर 28 लोगों से 1 करोड 40 लाख रुपये ठगने का आरोप है।

Mastermind of job fraud case in Agra arrested

बता दें कि दयालबाग निवासी कुलदीप सिंह ने थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है। उसके अनुसार नवंबर 2011 मैं उनकी मुलाकात फतेहपुर सीकरी निवासी ब्रज भूषण से हुई थी। ब्रज भूषण ने उन्हें बलिया डाइट में क्लर्क अजय चौहान के द्वारा नौकरी लगवाने का वादा किया था। इसके बाद अजय चौहान उसकी पत्नी पिंकी और ब्रज भूषण समेत 6 लोग आगरा आए और उसके जैसे करीब 28 लोगों से पांच-पांच लाख में नौकरी लगवाने का सौदा किया। उन्होंने आधी रकम नगद और आधी अजय की पत्नी पिंकी के खाते में जमा की।

इसके बाद उन्हें नकली प्रशिक्षण प्रमाणपत्र और एक सूची भी दी गई। 7 साल तक नौकरी ना लगने पर जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी अजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को जेल भेजा जा रहा है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इसमें जो लोग शामिल हैं उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+