रात को आसमान में दिखे Aircraft, लाठी-डंडे लेकर घरों से निकले ग्रामीण और करने लगे पीछा, जानें मामला
Aircraft rumour in Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आगरा जनपद में रविवार की रात्रि में आसमान में दो एयरक्राफ्ट दिखाई दिए। एयरक्राफ्ट काफी नीचे से उड़ रहे थे, ऐसे में ग्रामीण लाठी डंडा लेकर अपने घर से बाहर निकल आए।
इस दौरान किसी व्यक्ति द्वारा अफवाह फैला दिया गया कि कुछ बदमाश ड्रोन से गांव की निगरानी कर रहे हैं। पूर्ण बदमाशों द्वारा गांव में किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। आधी रात में यह अफवाह आधा दर्जन गांवों में फैल गई।

धीरे-धीरे सभी गांव के ग्रामीण लाठी डंडा लेकर सड़क पर निकल गए। बाद में इसकी जानकारी पुलिस को मिली। ड्रोन से गांव में बदमाशों द्वारा निगरानी किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। गांव में पहुंचकर पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों से इस बारे में जानकारी ली।
उसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी रात में ही गांव में पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा पता किया गया तो पता चला कि एयर फोर्स द्वारा दो एयरक्राफ्ट का एक्सरसाइज चल रहा है।
ऐसे में दोनों एयरक्राफ्ट काफी नीचे से उड़ रहे हैं। जानकारी होने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया। एसीपी इमरान अहमद द्वारा रात में ही वीडियो बनाकर इस बारे में लोगों को जानकारी भी दी गई।
अफवाह के चलते ग्रामीण हुए परेशान
इस घटना की जानकारी देते हुए एसीपी इमरान अहमद द्वारा बताया गया कि किसी ग्रामीण द्वारा यह अफवाह फैला दी गई थी कि ड्रोन के माध्यम से बदमाशों द्वारा गांव की रेकी की जा रही है। इस अफवाह के बाद ग्रामीण काफी परेशान हो गए थे और लाठी डंडा लेकर सड़क पर निकल गए थे।
उन्होंने बताया कि मामले की पूरी जानकारी ली गई तो पता चला कि एयर फोर्स के दो एयरक्राफ्ट रात में आसमान में एक्सरसाइज कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों द्वारा उसे ड्रोन समझ गया और गांव में ही किसी व्यक्ति ने बदमाशों द्वारा ड्रोन से गांव की रेकी किए जाने का अफवाह फैला दिया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को पूरी बात बताई गई उसके बाद ग्रामीण शांत हुए और अपने-अपने घर वापस लौट गए। फिलहाल इस अफवाह के चलते आगरा जनपद के उठागिरी, खैरागढ़, नगला, पहाड़ी, जलालपुर, चीत, देवली, बसाई, ताजपुर सहित कई अन्य गांव के ग्रामीण रात भर परेशान रहे।












Click it and Unblock the Notifications