दहेज की मांग पूरी न होने पर टूट गई शादी, वीडियो में सुनिए यूपी की बेटी का दर्द

आगरा। ताजनगरी आगरा में एक दूल्हे को शायद शादी से कहीं ज्यादा दहेज की पड़ी थी, उसने बजाए किसी की बेटी को ब्याहने के अपने लिए शादी से ठीक एक दिन पहले वैगन आर गाड़ी की डिमांड रख दी। बेटी के पिता देने में असमर्थ दिखे तो दूल्हे ने रिश्ता करने से इनकार कर दिया। वहीं, 7 फेरे कराने की बाट जोह रहे बेटी के परिवार की सारी तैयारियां धरी रह गईं।

dowry, denial of marriage, marriage, Agra, crime, आगरा, दहेज के लालची, शादी से इनकार, दहेज, शादी, मांगा दहेज, दुल्हन, दूल्हे

जानकारी के अनुसार, शहर के जगदीशपुरा थाना इलाके में आवास विकास सेक्टर-8 निवासी राजकुमार की बेटी चाइना की शादी शाहगंज के बारह खम्भा निवासी भारत भूषण पुत्र ओमप्रकाश से तय थी। 19 वर्षीय चाइना चार भाई और दो बहनों में सबसे बड़ी है। उसका पिता राजकुमार कैंसर की बीमारी से जूझ रहा है। परिवार ने बेटी के जल्दी हाथ पीले करने की सोची थी और शादी तय की गई थी।

dowry, denial of marriage, marriage, Agra, crime, आगरा, दहेज के लालची, शादी से इनकार, दहेज, शादी, मांगा दहेज, दुल्हन, दूल्हे

अचानक कर दिया मना
जुलाई में सगाई के बाद बीती 7 दिसंबर को लगुन की रस्म हुई थी। परिवार ने हैसियत के अनुसार, एक लाख नकद लगुन में दिए थे। आठ को लड़के ने अचानक लड़की पक्ष को फोन कर शादी से मना किया और फिर जब 9 को परिवार लड़के के घर पहुंचा तो उनसे वैगन आर और पांच लाख न देने पर शादी न करने की बात कह कर परिवार को भगा दिया। इसके बाद थाने पर पंचायत भी हुई पर नतीजा न निकला और फिर लड़की ने दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। लड़की का कहना है कि ऐसे दहेजलोभियों को सजा मिलनी चाहिए। नहीं तो दुल्हन के लिबास में धरने पर बैठूंगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+