पिता के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचा विदेशी पर्यटक, परेशान हुआ तो वीडियो जारी की यह मांग
Taj Mahal News: इन दिनों टूरिजम सीजन पूरे जोरों पर हैं और दुनिया भर से पर्यटक विश्व प्रसिद्ध ताजमहल को देखने के लिए भारत आ रहा हैं। दिन-प्रतिदिन विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इस बीच, उज्बेकिस्तान से अपने बुजुर्ग पिता के साथ ताजमहल का दीदार करने आए मुराद नाम के शख्स वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल,मंगलवार 26 नवंबर को पिता-पुत्र आगरा के ताजमहल घूमने पहुंचे थे। ताजमहल को देख दोनों काफी खुश हुए। लेकिन, भीड़ के कारण उन्हें कई घंटे तक सिक्योरिटी चेंकिंग की लाइन में खड़ा रहना पड़ा। लाइन में खड़े रहने के कारण विदेशी टूरिस्ट और उसका पिता बेहद परेशान हो गए। अपने इस अनुभव का वीडियो बनाकर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

साथ ही, विदेश पिता-पुत्र ने भारत सरकार से अपील की है कि विदेशी पर्यटकों और बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए ताजमहल में अलग लाइन की व्यवस्था होनी चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विदेशी पर्यटक ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें ताजमहल में हुई परेशानी और पर्यटक के लिए ताजमहल प्रवेश के दौरान लगाई गई लंबी-लंबी लाइन को लेकर असुविधा जताई है।
साथ ही, सरकार से अपील करते हुए कहा है कि सिक्योरिटी चेकिंग में विदेशी पर्यटकों के लिए एक अलग लाइन लगवाई जाए, जिससे कि परेशानी का समाधान हो सके। विदेशी पर्यटक मुराद ने आग कहा, 'मैं अभी तक 70 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुका हूं। आज भारत में ताजमहल घूमने आया हूं। भारत आकर और ताजमहल घूमकर बेहद खुश हूं।'
कहा कि यहां पर सब कुछ बहुत अच्छा है, मगर एक चीज में सुधार के लिए भारत सरकार से गुजारिश करेंगे। यहां के सिक्योरिटी सिस्टम को ठीक करना चाहिए। क्योंकि, यहां पर बड़ी संख्या में लोकल टुरिस्ट ताजमहल घूमने आते हैं, विदेशी टूरिस्ट होने के नाते वो चाहेंगे कि यहां पर विदेशी पर्यटकों के लिए एक अलग से लाइन बनाई जाए, जिससे उन्हें एंट्री में परेशानी न हो।
पर्यटक ने काफी दुखी होकर कहा कि उसके पापा काफी बुजुर्ग हैं, उन्हें सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान घंटों खड़ा रहना पड़ा, जिससे उन्हें काफी दिक्कत हुई है। वीडियो के वायरल होने के बाद इसपर ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि ताजमहल में टूरिस्टों की एंट्री के लिए अलग व्यवस्था है।
वहां से सिर्फ विदेश से आए टूरिस्टों को ही एंट्री दी जाती है। मगर, इसके बाद अंदर सिक्योरिटी चेकिंग में सबके लिए सामान व्यवस्था है। चेकिंग में किसी के लिए भी अलग से लाइन नहीं लगती, क्योंकि ताजमहल की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। जो वीडियो विदेशी टूरिस्ट ने शेयर किया है, वो उनके सोचने का नजरिया है।












Click it and Unblock the Notifications