Trump taj mahal visit: गाइड नितिन से खुश हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, दिया ये अनोखा उपहार

आगरा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्नी मोलानिया के साथ ताजमहल का दीदार किया।ताज भ्रमण के दौरान उनके साथ गाइड की भूमिका में नितिन मौजूद थे। निति ने ट्रंप और उनकी पत्नी के तमाम सवालों और जिज्ञासाओं को दूर किया। उन्होंने ट्रंप को ताजमहल से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और ऐतिहासिक जानकारी दी। नितिन से खुश होकर ट्रंप ने उन्हें उपहार स्वरूप एक बैच दिया है।

भारत दौरे पर हैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

भारत दौरे पर हैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर हैं। वह सोमवार सुबह करीब 11.40 पर अहमदाबाद पहुंचे। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मिलेनिया, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर भी भारत दौरे पर आए हैं। भारत आने के बाद वह सबसे पहले साबरमती आश्रम पहुंचे। यहां विजिटर बुक में ट्रंप ने लिखा, 'मेरे दोस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस शानदार दौरे के लिए धन्यवाद।' पीएम मोदी इस मौके पर ट्रंप और उनकी पत्नी मेलेनिया के साथ लगातार मौजूद रहे। उन्होंने दोनों को महात्मा गांधी आश्रम स्थित निवास हृदय कुंज दिखाया और इसके बारे में जानकारी दी। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके साथ थे। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप और पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया।

ताजमहल की विजिटर बुक में लिखा- धन्यवाद भारत!

ताजमहल की विजिटर बुक में लिखा- धन्यवाद भारत!

अहमदाबाद के बाद ट्रंप परिवार के साथ आगरा पहुंचे। खेरिया एयरपोर्ट पर ट्रंप का स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके बाद ट्रंप ताजमहल पहुंचे। डोनाल्ड ट्रंप ने पत्नी मिलेनिया और बेटी इवांका ने पति जेरेड कुशनेर के साथ ताजमहल का दीदार किया। गाइड नितिन सिंह रिंकू ताजमहल के बारे में उन्हें जानकारी देते रहे। ताजमहल के सामने फोटोज खिंचवाने के बाद ट्रंप ने विजिटर बुक में लिखा, ताजमहल हमें प्रेरित भी करता है और खूबसूरती से चकित भी। भारती की धनी और विविधतापू्र्ण संस्कृति का यह जीता जागता उदाहरण है। धन्यवाद भारत!

भारतीय कला और संस्कृति से रूबरू कराया गया

भारतीय कला और संस्कृति से रूबरू कराया गया

ट्रंप और उनके परिवार के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से ताजमहल तक के रास्ते में 21 जगहों पर 3000 कलाकार ने प्रस्तुति दी। इसमें भारतीय कला और संस्कृति से रूबरू कराया गया। बता दें, ट्रंप के दौरे के चलते सोमवार दोपहर 12 बजे से ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। आगरा के मेयर नवीन जैन ट्रंप को 600 ग्राम वजनी और 12 इंच लंबी चांदी की चाबी, संगमरमर से बना ताजमहल का मॉडल और जरदोजी से तैयार मोर कृति भेंट करेंगे। शहर के मेयर उन्हें आगरा के मुखिया होने के तौर पर प्रतीक स्वरूप चाबी सौंपेगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+