आगरा: मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की दबंगई, घायल मरीज को बिना इलाज के भगाया, वीडियो
आगरा। ताजनगरी के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज की दबंगई भरी करतूत एक बार फिर सामने आयी है। यहां एक गोली लगे मरीज़ को बिना ईलाज दिए बाहर निकाल दिया गया। उसके भाई की भी पिटाई की गई, फोन भी छुड़ा लिया गया। मरीज के भाई ने डॉक्टरों की लापरवाही को अपने मोबाइल में कैद करने की कोशिश की थी।

एसएन मेडिकल कॉलेज में शर्मसार करने वाला मामला
जानकारी के मुताबिक, मथुरा निवासी एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी थी। जिसके बाद उसे मथुरा से आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसके ईलाज में लापरवाही बरतने की वजह से उसके भाई ने एसएन के अंदर मोबाइल फोन से वीडियो शूट किया। वीडियो की वजह से वहां के सीनियर डॉक्टर आग-बबूला हो गए। उन्होंने मरीज़ के भाई की जमकर पिटाई लगा दी। यहां तक उसका फोन भी छीन लिया और उल्टा मरीज के भाई पर ग़लत आरोप लगा दिए। बता दें कि एक डॉक्टर ने तो खुद को मुलायम सिंह यादव का करीबी बताकर तीमारदार को हड़काना भी शुरू कर दिया।

मरीज़ के भाई की जमकर पिटाई करने और फोन भी छीन लेने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। बवाला न हो, इसलिए आनन-फानन में 2 थानों के सिपाही बुला लिए गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications