आगरा: दबंगों ने दलित भाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, हालत गंभीर
Agra news, आगरा। यूपी के आगरा में दो दलित भाइयों को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव के बघेल समाज के लोगों ने शराब के नशे में अपशब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसका विरोध करने पर उन्होंने दो भाइयों की जमकर पिटाई कर दी।
क्या है पूरा मामला
मामला आगरा के थाना बरहन क्षेत्र नगला गड़रिया का है। घायल के अनुसार, थाना बरहन के नगला गड़रिया में देर शाम रूपा पुत्र महाराज सिंह शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए चंद्रपाल जाटव के घर के सामने से निकल रहा था। चंद्रपाल ने उसका विरोध किया तो उसने जातिसूचक शब्द कहे और कहा कि वह ऐसे ही गाली देगा। चंद्रपाल ने दोबारा विरोध किया तो दबंग ने अपने बघेल समाज के लोगों को बुला लिया और दोनों भाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हैं।
दबंगों को थाने ले गई पुलिस
इस दौरान महिलाओं से भी बदतमीजी की गई। झगड़े की सूचना मिलते पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दबंग रूपा बघेल पुत्र महाराज सिंह, गुपाल बघेल व रामस्वरूप बघेल पुत्र लाखन सिंह को पकड़कर थाने ले गई।
ये भी पढ़ें: भारत में घुसपैठ कर हिरण और नीलगाय का शिकार कर रहे थे 2 विदेशी, जवानों ने दबोच लिया