कोरोना वायरस के बीच आगरा से आई अच्छी खबर, 50 फीसदी संक्रमित मरीज हुए ठीक
आगरा। कोरोना वायरस महामारी के कहर के बीच उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक अच्छी खबर सामने आई है। आगरा जिले में कोरोना संक्रमित मरीज के ठीक होने वाले मरीजों का ग्राफ तेजी से ऊपर बढ़ा है। शुक्रवार को 42 और मरीजों ने कोरोना से जंग जीतने में सफलता पाई। इन मरीजों का दूसरा और तीसरा कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही आगरा में कोरोना रिकवरी रेट 50 फीसदी से ज्यादा हो गया है।

आगरा जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह बताया कि जिले में अब तक कुल 436 कोरोना मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। 27 लोगों की मौत भी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में अब 328 सक्रिय मामले हैं। 46 और मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें भी जल्द डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों में आगरा में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार काफी तेज हुई है।
Recommended Video
अप्रैल से लगातार मिल रहे हैं मरीज
आगरा में एक अप्रैल से लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। एक भी दिन ऐसा नहीं गया, जिस दिन संख्या में इजाफा न हुआ हो। मई के पहले सप्ताह में संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई। मई के पहले सात दिनों में 199 संक्रमित मिले। दूसरा सप्ताह राहत लेकर आया। 8 से 14 मई (छह दिन) तक 111 मरीज बढ़े। राहत की बात यह है कि इस दौरान लगातार संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम चार मरीज गुरुवार को मिले। यह आंकड़ा मई के 14 दिनों में सबसे कम है। सबसे ज्यादा 54 मरीज तीन मई को मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications