100 रुपए भीख मांगने का टार्गेट पूरा नहीं करने पर बच्चे का हाथ जलाया

आगरा। उत्तर प्रदेश की ताज नगरी आगरा में बेहद ही खौफनाक मामला सामने आया है। यहां बच्चों से भीख मंगवाने वाले गैंग का नाम सामने आया हैं जिसने बच्चों पर निर्ममता की सारी हदें पार कर दी हैं। ताजा मामला जो सामने आया है उसमें एक मासूम बच्चे का हाथ सिर्फ इसलिए जला दिया गया क्योंकि वह भीख मांगने का टार्गेट पूरा नहीं कर सका। यही नहीं बच्चों को तरह-तरह की यातनायें भी दी जाती हैं जिसे सुनकर और देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।

Shocking: भारत के 4 करोड़ बच्चे हैं कमजोर, हाइट भी कम

Child's hand was burnt for not completing target of begging 100 rupees

इस गैंग के बारे में चाइल्ड केयर संस्था द्ववारा एक बच्चे ने खुलासा किया जब इसे पुलिस को सौंपा गया। दरअसल ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक महिला अपने मासूम बच्चे से बिछड़ गयी। इस बच्चे को एक महिला बहला-फुसलाकर अपने साथ आगरा ले गयी और उससे जबरदस्ती भीख मंगवाने लगी। यही नहीं भीख नहीं मांगने पर वह बच्चों को भूखा भी रखती थी।

मासूम बच्चे ने बताया कि जब उसने भीख मांगने से इनकार किया तो महिला ने उसका हाथ मिट्टी के तेल से जला दिया। उसने बताया कि हमें हर रोज 100 रुपए लाना होता था ऐसा नहीं करने पर उसने मेरा हाथ जला दिया। बहरहाल पुलिस चाइल्ड केयर संस्था की मदद से इस गैंग का पर्दाफाश करने की कोशिश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+