कांग्रेस नेत्री ने वकील की कार पर लिखा 'गाड़ी गलत खड़ी करना मना है', केस दर्ज

Agra news, आगरा। दूसरों को ज्ञान का पाठ पढ़ाना आगरा की कांग्रेस नेत्री को भारी पड़ गया। दरअसल, कांग्रेस नेत्री ने अपनी कार की चाभी से नो पार्किंग में खड़ी वकील की कार पर 'गलत गाड़ी खड़ी करना मना है' लिख दिया था। जानकारी होने पर वकील ने कांग्रेस नेत्री के खुलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

case filed against congress woman leader in agra

क्या है पूरा मामला

बता दें कि निर्मल कुमार गुर्जर दीवानी में वकील हैं। सोमवार को कांग्रेस नेत्री शबाना खंडेलवाल दीवानी गई थीं और रसूख के चलते वो अपनी कार से परिसर के अंदर तक चली गईं। यहां परिवार न्यायालय के पास वकील निर्मल गुर्जर की कार खड़ी थी, जिस कारण उनकी कार फंस गई। इस पर कांग्रेस नेत्री ने वकील की कार के बोनट पर चाभी से लिख दिया कि गलत जगह गाड़ी खड़ी करना मना है। इसके साथ ही उन्होंने कार पर कई जगह चाभी से खरोंच दिया।

case filed against congress woman leader in agra

मुकदमा दर्ज

मामले में वकील को जानकारी हुई तो उन्होंने थाना न्यू आगरा में कांग्रेस नेत्री शबाना खंडेलवाल के खिलाफ तहरीर दी। मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने नेत्री के खिलाफ धारा 427 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+