बस में सवार बच्चे एग्जाम देने जा रहे थे स्कूल, रास्ते में ड्राइवर को आई झपकी और पलट गई बस
Agra news, आगरा। यूपी के आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के टेढ़ी बबूल के पास छात्रों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से करीब 10 बच्चे घायल हो गए जिसमें से तीन की गंभीर हालत होने पर उन्हें टूंडला रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ है और हादसे के वक्त बस में करीब 29 लोग सवार थे। इनमें से तीन को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि बरहन के डीएस पब्लिक स्कूल के छात्र हाई स्कूल की परीक्षा देने आगरा के लिए जा रहे थे। उसी दौरान टेढ़ी बबूल के पास ड्राइवर की गलती से बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे के दौरान दस छात्र घायल हो गए। जिनमें से तीन गंभीर हैं। हादसे में कई बच्चे घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है।

घटना की सूचना मिलते ही अभिभावक मौके पर पहुंचे। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों को टूंडला और बाकी को अगरा भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने मौके से बच्चों को रेस्क्यू किया है और उन्हें घर पहुंचाया है। मौके पर आई पुलिस राहत कार्य में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications