टीचर का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, दोस्तों को भी किया शेयर, 10वीं के छात्र की करतूत सुनकर लाेग हैरान
उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में कक्षा दसवीं के एक स्टूडेंट ने ऐसी हरकत की जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। स्टूडेंट ने अपने ही टीचर का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद वह टीचर को ब्लैकमेल करने लगा। इतना ही नहीं उसके बाद वह वीडियो अपने दोस्तों को भी शेयर कर दिया।
उसके दोस्त भी टीचर को ब्लैकमेल करने लगे और मिलने के लिए बुलाने लगे। महिला टीचर काफी परेशान हो गई। उन्होंने स्टूडेंट के दोस्तों से मिलने से इनकार कर दिया। उसके बाद स्टूडेंट के दोस्तों द्वारा उसे वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया।

इस मामले को लेकर अध्यापिका काफी परेशान हो गई। अंततः उसने इस मामले में पुलिस से शिकायत की। अध्यापिका द्वारा शिकायत करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर ली। तीन छात्रों को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि एक अभी भी फरार है।
यह पूरा मामला आगरा जनपद के शाहगंज थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मथुरा की रहने वाली एक शिक्षिका आगरा जनपद के शाहगंज थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ाती है। वह शाहगंज क्षेत्र में ही किराए पर कमरा लेकर रहती भी है।
शिक्षिका जिस स्कूल में पढ़ाती थी, उस स्कूल में दसवीं का एक स्टूडेंट पढ़ने में काफी कमजोर था। स्टूडेंट ने शिक्षिका से बात की और वह उसके घर पर कोचिंग के लिए आने लगा। घर पर पढ़ाई के लिए आने के दौरान उसने शिक्षिका को अपने जाल में फसाया और फिर उसका वीडियो बना लिया।
वीडियो बनाने के बाद वह शिक्षिका का शारीरिक शोषण किया। इतना ही नहीं उसने शिक्षिका का वीडियो अपने दोस्तों को भी दे दिया। उसके बाद उसके दोस्तों ने भी शिक्षिका को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
स्टूडेंट के दोस्त शिक्षिका के व्हाट्सएप पर वीडियो भेज कर मिलने का दबाव बनाने लगे। शिक्षिका ने मिलने से इनकार किया तो उन लोगों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर दिया। इस मामले के बाद शिक्षिका काफी परेशान हो गई और आत्महत्या करने की सोचने लगी।
परेशान शिक्षिका एक दिन मिशन शक्ति अभियान के कार्यक्रम में गई। कार्यक्रम में पुलिस से बातचीत करने के बाद उसे हिम्मत मिली। उसके बाद शिक्षिका द्वारा इस मामले में डीसीपी सिटी सूरज राय से शिकायत की गई। शिकायत के बाद डीसीपी ने मामले को गंभीरता से लिया।
इस मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा एक छात्र अभी भी फरार है उसकी तलाश की जा रही है। घटना के बाद स्टूडेंट की करतूत सुनकर हर कोई हैरान है।












Click it and Unblock the Notifications