आगरा न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

आगरा: BJP नेता परवीन बेगम की हत्या, 26 सितंबर से थीं लापता

Google Oneindia News

आगरा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की दयालबाग मंडल की अध्यक्ष परवीन बेगम (42) की हत्या कर दी गई। उनका शव फतेहपुर सीकरी ब्रांच नहर में मिला था। शव की शिनाख्त परिजनों ने परवीन बेगम के तौर पर की थी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि पुलिस को उनका मोबाइल फोन नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस उनकी कॉल डीटेल खंगाल रही है।

BJP leader Parveen Begum killed

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परवीन बेगम पत्नी पल्ले खां न्यू आगरा के करबला की रहने वाली थीं। उनके भाई राजेश अली उर्फ हन्ना ने बताया कि परवीन के पति, बेटे शानू और तालिव गांव में खजूर काटने गए थे। 26 सितंबर को शाम चार बजे परवीन एक फोन आने पर घर से निकली थीं। इसके बाद लौटकर नहीं आई। शाम तकरीबन सात बजे बेटे तालिव की पत्नी हिना ने फोन किया तो बताया कि वह न्यू थाने पर हैं। बाद में परवीन ने पति से भी बात की। इसके बाद घर नहीं आई।

रात तकरीबन नौ बजे परिजनों ने फोन मिलाया। एक व्यक्ति ने फोन उठाया। मगर, गलत नंबर बताकर काट दिया। इसके बाद फोन नहीं उठा। रात में थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। शुक्रवार दोपहर को फतेहपुर सीकरी में टोल के पास नहर में परवीन का शव मिला। देर रात परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। परिजनों के मुताबिक, परवीन के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। उनकी हत्या कर शव नहर में फेंका गया। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली: बैग में बंद मिली लड़की की लाश, इलाके में मचा हड़कंपये भी पढ़ें:- दिल्ली: बैग में बंद मिली लड़की की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

Comments
English summary
BJP leader Parveen Begum killed
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X