आगरा में बरामद हुई अपने ही अपहरण की कहानी रच घर से 10 लाख की फिरौती मांगने वाली लड़की
उत्तर प्रदेश के आगरा में औरंगाबाद की लड़की बरामद हुई जिसने खुद के अपहरण की कहानी रची थी।
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट स्थित रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने 16 वर्षीय लड़की को बरामद किया है, जिसने कथित तौर पर अपने ही अपहरण करने और 10 लाख की फिरौती मांगने का आरोप है।
महाराष्ट्र स्थित औरंगाबाद जिले के जवाहरनगर पुलिस के अधिकार क्षेत्र अंतर्गत मित्र नगर की रहने वाली लड़की को शुक्रवार (3 मार्च) को परिवार के हवाले किया गया। अंग्रेजी अखबार, टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा को आगरा कैंट स्टेशन से बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की को CCTV फुटेज में देखा गया और उसके कुछ देर बाद मोबाइल ट्रेस किया गया। उसके परिजनों ने औरंगाबाज जिले में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है और वो 28 फरवरी 2017 से ही गायब थी।
बताया कि 1 मार्च (बुधवार) की रात हमें, युवती की तस्वीरें और उससे जुड़ी शिकायत, महाराष्ट्र पुलिस से वाट्सएप पर मिली, जिसके बाद हमने उसकी खोज शुरु की। जांच के दौरान लड़की हमें आगरा कैंट स्टेशन के एक्जिट गेट के CCTV फुटेड में दिखी। एक बार यह कंफर्म होने पर की लड़की आगरा में है, हमने उसका फोन नंबर ट्रेस कर पता लगाया कि वो सदर इलाके में है। फिर हमने लड़की को हिरासत में लिया।
एक आधिकारिक सूत्र ने दावा किया कि लड़की से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि जब वो स्कूल से वापस आ रही थी तो एक गैंग ने उसका अपहरण कर लिया था। हालांकि वो उन लोगों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकी, जिन्होंने उसका अपहरण किया था। बताया कि लड़की की बात पर शक करते हुए हमने उससे और पूछताछ कि जिसके बाद उसने बताया कि वो जानबूझकर घर से भागी थी।
सूत्र ने बताया कि आगरा तक के सफर के दौरान लड़की के परिजनों के पास 10 लाख रुपए के फिरौती के लिए फोन गया था। कुछ देर बाद फोन मुरैना के पास स्विच ऑफ हो गया लेकिन गुरुवार (2मार्च ) के दिन फोन फिर से ऑन हुआ और हमने उसे ट्रेस कर लिया।
ये भी पढ़ें: तीन साल की बेटी से बाप ने दोस्त के साथ मिलकर की दरिंदगी, कोर्ट ने ठहराया दोषी
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications