ताजमहल मुद्दे पर अखिलेश यादव के कमेंट का ASI ने दिया जवाब, जैसे पूछा गया सवाल वैसे ही दिया उत्तर

Agra, Taj Mahal: आगरा के ताजमहल पर लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उठाए गए सवाल पर एएसआई द्वारा जवाब दिया गया है। अखिलेश यादव ने जिस तरीके से सवाल उठाए थे उसी तरीके से पॉइंट वाइज एएसआई द्वारा भी जवाब दिया गया है।

इसके अलावा सी द्वारा सोशल साइट एक्स पर जवाब देते हुए यह भी कहा गया है कि जंग लगने जैसी सूचना गलत है। भ्रमित मत होइए। इसके अलावा जवाब में यह भी लिखा गया है कि ताजमहल पधारकर सुंदर वातावरण का आनंद लीजिए।

Akhilesh Yadav s comment on Taj Mahal issue

दरअसल बीते दिनों अखिलेश यादव द्वारा सोशल साइट पर मैसेज शेयर करते हुए मुख्य गुंबद पर लगे कलश की धातु में जंग लगने की आशंका जाहिर की गई थी जिसको एएसआई द्वारा गलत बताया गया। इसके अलावा पानी टपकने के मामले पर एएसआई ने कहा कि एक दो बूंदें देखी गईं थीं। कोई गंभीर संरचनात्मक समस्या नहीं है।

इसके अलावा गुंबद में पेड़ उग जाने के मामले को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए एएसआई द्वारा जवाब दिया गया कि बाहरी दीवार में पौधा था, जिसे हटा दिया गया। बारिश के मौसम में ऐसे पौधे उग जाते हैं जिन्हें निरंतर हटाया जाता है।

इसके अलावा ताजमहल में बंदरों की समस्या और जल भराव की समस्या पर भी एएसआई नहीं जवाब देते हुए कहा कि परिसर में 1 साल से अधिक समय से पर्यटक ने बंदर की शिकायत नहीं की है। जल भराव पर कहा गया की बारिश से भरा हुआ पानी क्षणिक होता है जो कुओं से भूजल में समाहित हो जाता है।

आगे अखिलेश यादव ने सवाल किया था कि इन सब कारणों से पर्यटकों के बीच देश की छवि वैश्विक स्तर पर धूमिल हो रही है। जिस पर जवाब देते हुए अधिकारियों ने लिखा है कि यह विश्व धरोहर है दुनिया के सात अजूबों में शुमार है। कुछ ब्राह्मण को नकारात्मक खबरों से किसी को भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है।

इसके अलावा अखिलेश यादव ने ताजमहल पर आने वाले करोड़ों फंड के बारे में भी सवाल उठाया था जिस पर जवाब देते हुए एएसआई द्वारा बताया गया की रखरखाव के लिए जो भी राशि खर्च की जाती है उसका समय-समय पर ऑडिट किया जाता है। अब तक ऑडिट में कोई शंका जाहिर नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+