AGRA: ताजमहल, आगरा किला को छोड़कर 1 सितंबर से सभी ऐतिहासिक स्मारक खुलेंगे

आगरा। कोरोना वायरस संक्रमण काल में दुनियाभर में मशहूर ताजमहल का दीदार करने के लिए अभी पर्यटकों को इंतजार करना पड़ेगा लेकिन एक सितंबर से उनको जिले के अन्य स्मारकों में घूमने का मौका मिलेगा। जिला प्रशासन के फैसले के मुताबिक, ताजमहल और आगरा किला को छोड़कर बाकी सभी स्मारकों को एक सितंबर से खोल दिया जाएगा। इस बारे में आगरा डीएम ने बताया है कि ताजमहल और आगरा किला को छोड़कर अन्य स्मारकों को बफर जोन की सूची से बाहर रखा गया है। घूमने आने वालों के लिए इसे तय समय के मुताबिक एक सितंबर से खोला जाएगा।

All historical monuments except Taj Mahal and Agra fort will open from first September

इस बारे में जिला प्रशासन ने जो आदेश जारी किया है उसके मुताबिक, कोविड 19 महामारी की रोकथाम के लिए जनपद आगरा के ताजमहल सहित अन्य समस्त स्मारकों को सुरक्षा की दृष्टि से बफर जोन घोषित करते हुए जनसामान्य और पर्यटकों के लिए अगले आदेश तक बंद किया गया था। अभी के हालात में भारत सरकार ने वायरस से सुरक्षा के लिए जो मानक तय किए हैं उसके अनुसार ताजमहल और आगरा किला को छोड़कर अन्य स्मारकों को बफर जोन से बाहर किया जाता है। एक सितंबर से ताजमहल और आगरा किला को छोड़कर जनपद आगरा के सभी ऐतिहासिक स्मारक शनिवार, रविवार की साप्ताहिक बन्दी के दिनों को छोड़कर अपने पूर्व निर्धारित समय से खुलेंगे। पर्यटकों और जनसामान्य को स्मारकों में घूमने के दौरान सोशल डिस्टेसिंग और मास्क लगाने के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।

All historical monuments except Taj Mahal and Agra fort will open from first September

एक सितंबर से पर्यटक सिकंदरा मकबरा, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला, महताब बाग जैसे ऐतिहासिक स्मारकों में फिर से घूम पाएंगे। जिला प्रशासन के मुताबिक, अगले चरण में ताजमहल और आगरा किला को खोलने का निर्णय लिया जा सकता है। 18 अगस्त से आगरा में जिम और रेस्टोरेंट खोल दिए गए हैं। आगरा में गुरुवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के 2395 केस मिले हैं जिनमें से 1998 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को 28 नए केस सामने आए। वहीं मंगलवार को 14 केस मिले थे। जिले में 293 मरीजों में यह वायरस अभी सक्रिय है। इस बीमारी से 104 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+